24 को होलिका दहन, 25 मार्च को दिन में 11.31 बजे तक पूर्णिमा, इसलिए 26 को मनेगी Holi

रांची: इस वर्ष 24 मार्च को रात में होलिका दहन होगा। वहीं, Holi 25 और 26 मार्च दो दिन खेली जाएगी। ऋषिकेश, महावीर व मिथिला पंचांग के अनुसार 26 मार्च को रंग उत्सव मनाया जाएगा।

बांग्ला पंजिका के अनुसार 25 मार्च को होली खेली जाएगी। होलिका दहन 24 मार्च की रात 10.27 के बाद होगा, क्योंकि भद्रा रात्रि 10.27 बजे तक है।

इसलिए भद्रा समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन किया जा सकेगा। प्रतिपदा 26 मार्च को आ रहा है, इसलिए रंग उत्सव इसी दिन मनाया जाएगा।

पंचांगों के अनुसार 25 मार्च को दिन में 11.31 बजे तक पूर्णिमा है। वहीं, 26 मार्च को दोपहर 1.27 तक चैत्र कृष्ण प्रतिपदा रहेगा।

26 को उदया काल में प्रतिपदा होने से 26 को ही होली खेली जाएगी। इधर, शहर में 25 मार्च को भी Holi खेले जाने की चर्चा है।

बांग्ला पंजिका के अनुसार डोल पूर्णिमा 25 मार्च को है। उदयातिथि और पूर्णिमा मिल रहे हैं। इसलिए Holi 25 मार्च को ही खेली जाएगी। शहर के अनेक लोगों का कहना है कि होलिका दहन के दूसरे दिन होली खेलने की परंपरा रही है। इसके देखते हुए रंग उत्सव 25 को मनाएंगे।

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...