नकली कंगन गिरा यात्रियों को फांसते थे जाल में,फिर वर्दी पहन वसूलते थे पैसे,गिरफ्तार

रांची: बस स्टैंड पर नकली कंगन गिराकर और पुलिस वर्दी पहन कर यात्रियों को ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें हजारीबाग के कटकमसांडी का लुकमान खान, जबीउल्लाह खान और आरिफ कमाल हैं। इनका एक साथी रामगढ़ का रहने वाला आसिफ भागने में सफल रहा।

पुलिस ने आरोपियों के पास डेढ़ लाख नकद,पुलिस की वर्दी,नकली कंगन,दो मोबाइल और दो बाइक जब्त किए है,लोअर बाजार थाना की पुलिस को जानकारी मिली थी , कि हजारीबाग से आकर खादगढ़ा बस स्टैंड में कुछ लोग यात्रियों को ठग रहे हैं।

इसी सूचना पर सादे लिबास में कुछ पुलिस अधिकारियों व जवानों को बस स्टैंड में निगरानी रखने के लिए लगाया गया। पुलिस ने जब निगरानी रखनी शुरू की तो 21 मार्च की रात 8 बजे खादगढ़ा बस स्टैंड में हजारीबाग नंबर की दो बाइक देखी। दोनों बाइक पर चार लोग सवार थे।

पुलिस को देखकर दोनों बाइक सवार भागने लगे। पुलिस ने उन्हें कच्छप कॉम्पलेक्स के पास दौड़ा कर पकड़ा। पुलिस उन्हें खादगढ़ा ओपी लेकर आई और उनसे पूछताछ की गई तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। आरोपियों ने बताया कि 5 दिन में उनलोगों ने 7 यात्रियों को नकली कंगन गिरा डेढ़ लाख की ठगी की है।

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...