Advertisement
Advertisement

मंडल कारा में एक कैदी की हुई संदिग्ध मौत

औरंगाबाद : औरंगाबाद मंडल कारा में बंद एक कैदी की हुई मौत के बाद परिजनों ने सदर अस्पताल में जमकर हंगामा किया है। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने आक्रोशित परिजनों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया। परिजनों ने जेल प्रबंधन पर सीधा आरोप लगाया है कि कैदी की इलाज में कोताही बरती गई है जिस कारण उनकी मौत हो गई है।

दरअसल, बारुण थाना क्षेत्र के बगनाहा गांव निवासी अरविंद राम खूनखराबा के एक मामले में औरंगाबाद मंडल कारा में बंद था। उसे अचानक सीने में दर्द की शिकायत के बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया जहां पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो उठे। जेल में समय पर इलाज नहीं कराने का आरोप लगाते हुए परिजन हो हल्ला करने लगे। हंगामे की सूचना पाकर वहां पहुंचे नगर थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जो कुछ भी निकलकर आएगा आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े : औरंगाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गुप्त सूचना के आधार पर दो नक्सली को दबोचा 

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...