IPL 2024: पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से दी शिकस्त

IPL 2024: आईपीएल के इस सीजन के दूसरे मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को चार विकेट से हरा दिया है। यह मैच चंडीगढ़ के महाराजा यदविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 174 रन बनाये। इस लक्ष्य को पंजाब किंग्स ने चार गेंद शेष रहते हुए छह विकेट खोकर हासिल कर लिया।

IPL 2024: पंजाब किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया

पंजाब किंग्स की ओर से सैम करन ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाये। इसके अलावा कप्तान शिखर धवन ने 22, प्रभसिमरन सिंह ने 26 और लियाम लिविंगस्टोन ने नाबाद 38 रन बनाये। वहीं दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खलील अहमद और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिये। इशांत शर्मा को एक सफलता मिली।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से डेविड वॉर्नर ने 29 रन, मिचेल मार्श ने 20 रन, शाई होप ने 33 रन, कप्तान ऋषभ पंत ने 18 रन, अक्षर पटेल ने 21 रन और अभिषेक पोरेल ने 32 रन बनाये। इसके अलावा और कोई बल्लेबाज दहाई का भी आकंड़ा पार नहीं कर पाये। वहीं पंजाब किंग्स की ओर से हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह ने दो-दो विकेट चटकाये। इसके अलावा कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर और हरप्रीत बरार को एक-एक सफलता मिली।

PBKS की टीम

पंजाब किंग्स (PBKS) की 11 सदस्यीय टीम में शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, राहुल चाहर, अर्शदीप सिंह, शशांक सिंह शामिल है।

DC की टीम

दिल्ली कैपिटल्स (DC) की 11 सदस्यीय टीम में डेविड वॉर्नर, मिचेल मार्श, शाई होप, ऋषभ पंत (कप्तान), अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, कुलदीप यादव, खलील अहमद और इशांत शर्मा शामिल है।

एनपी सिंह ने PMCH के प्राचार्य पद से हटाए जाने से...

पटना : पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (PMCH) के प्राचार्य डॉक्टर एनपी सिंह ने आज प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि पीएमसीएच के प्राचार्य पद...

 Gumla 108 ambulance delay: गुमला सदर अस्पताल से रेफर मरीज को...

Gumla 108 ambulance delay: झारखंड के गुमला ज़िले से स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर सवाल उठाने वाली एक घटना सामने आई है। सदर अस्पताल से...

Hazaribagh Innova cattle smuggling: हजारीबाग में हाईटेक पशु तस्करी का खुलासा,...

Hazaribagh Innova cattle smuggling: झारखंड के हजारीबाग ज़िले में मवेशियों की तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। दारू पुलिस स्टेशन इलाके...