होली में मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर जांच अभियान,सैंपल जांच में फेल 13 प्रतिष्ठानों को नोटिस

रांची: होली पर्व के मद्देनजर रांची में मिलावटी खाद्य पदार्थ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। मिलावटी खाद्य पदार्थ के खिलाफ पिछले तीन दिनों से शहरी क्षेत्र में जांच अभियान चलाया जा रहा है, जो होली तक जारी रहेगा।

168 फूड सैंपल की जांच

होली में मिलावटी खाद्य पदार्थों को लेकर जांच अभियान,सैंपल जांच में फेल 13 प्रतिष्ठानों को नोटिस
रांची: होली पर्व के मद्देनजर रांची में मिलावटी खाद्य पदार्थ को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट है। मिलावटी खाद्य पदार्थ के खिलाफ पिछले तीन दिनों से शहरी क्षेत्र में जांच अभियान चलाया जा रहा है, जो होली तक जारी रहेगा।

अनुमण्डल दण्डाधिकारी रांची, सदर के निदेशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी के नेतृत्व में संबंधित थाना क्षेत्र के सहयोग से टीम ने दिनांक 20, 21 और 22 मार्च 2024 को शहर के विभिन्न होटल, रेस्टूरेंट एवं मिठाई दुकानों में निरीक्षण कर सैंपल जांच की। टीम ने मोबाइल फूड टेस्टिंग लैब के साथ तीन दिनों में विभिन्न मिठाई दुकानों, रेस्टूरेंट आदि में कुल 168 फूड सैंपल की जांच की।

इन क्षेत्रों में चलाया गया जांच अभियान

टीम द्वारा 20 मार्च को डंगराटोली एवं लालपुर क्षेत्र के विभिन्न मिठाई दुकानों एवं रेंस्टोरेंट की जांच की गयी। 21 मार्च को रिम्स, कचहरी रोड में एवं मेन रोड तथा 22 मार्च को कांके रोड के मिठाई दुकानों एवं रेस्टोरेंट के सैंपल की जांच की गयी। इस दौरान जांच में फेल हुए खाद्य सामग्री को नष्ट किया गया एवं संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस तामिला किया गया। टीम द्वारा एक्सपायरी डेट को लेकर 90 फूड पैकेट का भौतिक निरीक्षण भी किया गया।

इन्हें दिया गया नोटिस

1. The Hod cafe, Dangratoli
2. Flames, Dangratoli
3. The Peppery, Dangratoli
4. Quikbite, Dangratoli
5. Chicken Plaza, Dangratoli
6. Second Wife Restaurant, Dangratoli
7. Amrik Hotel, Dangratoli
8. Gupta Bhojnalay, opp RIMS
9. Aashirvad Hotel, opp RIMS
10. The Great Indian Cafe, Kanke Road
11. La Pino’z Pizza, Kanke Road
12. Kuppuswami, Kanke Road
13. Munda Hotel, Kanke Road

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...