होली से पहले रांची में खाद्य सुरक्षा विभाग की छापेमारी, मिठाई और मसालों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए

रांची :  होली के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिठाई दुकानों और रेस्टोरेंट्स पर जांच अभियान तेज कर दिया है। शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी सुबीर रंजन के नेतृत्व में रातू रोड स्थित कई मिठाई दुकानों और रेस्टोरेंट्स की सघन जांच की गई। इस दौरान खोवा, पनीर, छेना, लड्डू, जलेबी, मसाले और सॉस समेत कई खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए।

सभी सैंपलों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने दुकानदारों को मिलावट रहित खाद्य सामग्री बेचने और स्वच्छता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।

खाद्य विभाग का यह अभियान होली तक लगातार जारी रहेगा, जिससे मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाई जा सके और लोगों को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध हो।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...