Advertisement
Advertisement

Gumla News: आगामी त्यौहार को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों से खाद्य नमूने संग्रह

Gumla News: आगामी पर्व को मद्देनजर रखते हुए आमजनों के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा मिलावटी एवं अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से गुमला जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री प्रकाश चंद्र गुग्गी के द्वारा किया गया.

Gumla News: विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का किया गया निरीक्षण

अभियान के अंतर्गत गुमला शहर स्थित विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का गहन निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता व्यवस्था, कच्चे माल की स्थिति, निर्माण प्रक्रिया तथा खाद्य लाइसेंस से संबंधित अभिलेखों की जांच की गई. इस क्रम में मेसर्स महामाया तिलकुट, मेसर्स प्रवीण गुप्ता, मेसर्स जय बजरंगी भंडार, मेसर्स पप्पू यादव तथा राणा तिलकुट भंडार सहित अन्य प्रतिष्ठानों से तिलकुट एवं तिल के नमूने संग्रहित किए गए.

Jharia News: भौंरा फोर पैच सीटू आउटसोर्सिंग परियोजना में हैवी ब्लास्टिंग का ग्रामीणों ने किया विरोध, काम ठप

Gumla News: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री प्रकाश चंद्र गुग्गी ने ये कहा

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्री प्रकाश चंद्र गुग्गी ने बताया कि संग्रहित सभी नमूनों को जांच हेतु अधिकृत प्रयोगशाला भेजा जाएगा. जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात यदि किसी प्रकार की अनियमितता या मानक के उल्लंघन की पुष्टि होती है, तो संबंधित प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Gumla News: खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने आम नागरिकों से की ये अपील

इसके साथ ही खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं भी खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता अथवा मिलावट से संबंधित कोई भी शिकायत हो, तो उसे फूड सेफ्टी कनेक्ट ऐप के माध्यम से दर्ज कराएं, ताकि शिकायतों पर समय पर संज्ञान लेते हुए आवश्यक जांच एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...