होली बाजर: कलर टैंक पिचकारी से लेकर पटाखों की तरह फूटनेवाले रंगों की है विशेष मांग

रांची: होली बाजर में हर ओर गुलाल,पिवकारी,मास्क और होली को मनोरंजक बनाने वाले सामानों से दुकान सजे हुए हैं।

इस साल होली को लेकर बाजार में कई नई चीजें आई हैं। अपर बाजार के विक्रेता अनिल लोहिया ने बताया कि इस बार होली को लेकर तलवार वाली पिचकारी खास है।

मास्क में नरेंद्र मोदी और बजरंगबली वाले मास्क लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। विक्रेता अनिता अग्रवाल ने बताया कि स्किन खराब न हो इसके लिए होली पेस्ट और हर्बल कलर भी बाजार में उपलब्ध हैं। कार्टून कैरेक्टर वाली पिचकारी, विग के अलावा कलर टैंक और पाइरो गन खास हैं।

होली बाजार में इस बार कलर टैंक की कई रेंज उपलब्ध हैं। इसमें हर रंग में हाफ केजी से लेकर 10 केजी तक के कलर टैंक बाजार में हैं। एक पाइप के साथ दो, तीन और चार पाइप वाले टैंक भी शामिल हैं। हाफ केजी वाले कलर टैंक की कीमत 340 है, 3 केजी की कीमत 950, 5 केजी की कीमत 1600 व 10 केजी की कीमत 2300 रुपए हैं।

Jharkhand Chamber Election 13 सितंबर को, 40 कंप्यूटर से होगी Voting

झारखंड चैंबर का 2026-27 चुनाव 13 सितंबर को मारवाड़ी भवन में होगा। मतदान के लिए 40 कंप्यूटर लगाए जाएंगे और 11 सितंबर रात से...

Ranchi Civil Court के रिकॉर्ड रूम से 50 साल पुराना Title...

 रांची सिविल कोर्ट के रिकॉर्ड रूम से 1973 के टाइटल सूट का करीब 50 साल पुराना अभिलेख गायब मिला है। रजिस्ट्रार ने कोतवाली थाने...

Army Recruitment के नाम पर 8 लाख की ठगी, MES का...

 नामकुम में सेना में भर्ती कराने का झांसा देकर बिहार के युवक से 8 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस...