IPL 2024: राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रनों से हराया

IPL 2024: जयपुर के सवाई मानसिंह इंडोर स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मैच खेला गया। इसमें राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 20 रनों से हरा दिया है।

IPL 2024: राजस्थान ने लखनऊ को हराया

राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। निर्धारित 20 ओवरों में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने चार विकेट खोकर 193 रन बनाये और जीत के लिए लखनऊ को 194 रनों का लक्ष्य दिया। लेकिन लखनऊ की टीम छह विकेट खोकर 176 रन ही बना सकी।

IPL 2024: संजू सैमसन की विस्फोटक पारी

राजस्थान की ओर से कप्तान संजू सैमसन ने 52 गेंदों में विस्फोटक पारी खेलते हुए 82 रन बनाये। इसके अलावा रियान पराग ने 43 रन, यशस्वी जायसवाल ने 24 रन और ध्रुव जुरेल ने 20 रन बनाये। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से नवीन उल हक ने दो विकेट झटके। इसके अलावा मोहसिन खान और रवि बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली।

डीवाई पाटिल स्कूल 15 22Scope News

वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से निकोलस पूरन ने सर्वाधिक 64 रन बनाये। इसके अलावा कप्तान केएल राहुल ने 58 रन बनाये। दीपक हुड्डा ने 26 रनों का योगदान दिया। वहीं राजस्थान रॉयल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने दो विकेट झटके। इसके अलावा आर अश्विन, युजवेंद्र चहल, नान्द्रें बर्गर और संदीप शर्मा को एक-एक सफलता मिली।

IBPS Clerk Recruitment 2026: 11,403 पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी...

IBPS Clerk CSA-XVI भर्ती 2026 में 11,403 पदों पर आवेदन का मौका है। आवेदन की अंतिम तारीख 28 अगस्त है। प्रारंभिक परीक्षा अक्टूबर में...

Patna High Court Recruitment 2026: एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर...

 पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट के 68 पदों पर भर्ती निकली है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 1.42 लाख तक...

SBI Clerk Recruitment 2026: 9124 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट उम्मीदवार ऐसे...

 SBI ने जूनियर एसोसिएट के 9124 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू किया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार आयु सीमा, फीस और चयन प्रक्रिया जानकर...