‘दुनिया छोड़ दूंगा पूर्णिया नहीं छोड़ूंगा’

पटना : लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। बिहार की सभी पार्टियां चुनावी मोड में उतर चुकी है। साथ ही पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया भी चल रही है। कल यानी गुरुवार को पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया की आखिरी तारीख है। इस बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। जाप पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव ने बड़ा ऐलान कर दिया है। पप्पू यादव ने कहा कि दुनिया छोड़ दूंगा पूर्णिया नहीं छोड़ूंगा। पप्पू यादव ने बीमा भारती को टिकट मिलने पर जोरदार हमला किया।

आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही पप्पू यादव ने अपनी पार्टी जाप को कांग्रेस में विलय कर दिया था। इसके बाद से कयास लगाये जा रहे थे कि वह इस बार पूर्णिया संसदीय सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। लेकिन इनका खेल राजद पार्टी ने बिगाड़ दिया है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने आज जदयू छोड़कर राजद में शामिल हुईं वीमा भारती को सिंबल दे दिया है। अब पप्पू यादव कांग्रेस के सिंबल पर चुनाव लड़ेंगे या निर्दलीय किस्मत अजमाएंगे ये तो देखने वाली बात होगी। बता दें कि पूर्णिया में दूसरे चरण में 26 अप्रैल को चुनाव होना है।

यह भी पढ़े : Breaking : जाप का कांग्रेस में होगा विलय, पप्पू पूर्णिया से लड़ेंगे चुनाव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

 

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...