तो राजभवन और के के पाठक के बीच खत्म हो गई तल्खी? वीसी शामिल होंगे…

पटना: राजभवन और शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के के पाठक के बीच चल रही तल्खी मानो कुछ कम हुई है। ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि राजभवन से जारी एक आदेश से प्रतीत हो रहा है। दरअसल लंबे समय से के के पाठक विश्वविद्यालयों के कुलपति को बैठक में बुला रहे थे लेकिन राजभवन के हस्तक्षेप की वजह से यह बैठक नहीं हो रही थी। के के पाठक जब भी बैठक के लिए कुलपतियों को पत्र लिखते राजभवन से बैठक की सूचना को ख़ारिज कर दिया जाता था जिसकी वजह से अपर मुख्य सचिव ने कई कुलपति और ऑफिसर्स का वेतन तक रुकवा दिया था।

जमुई से चिराग के जीजा आज दाखिल करेंगे नामांकन, चिराग ने लोगों से कहा

हालांकि अब दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम के दौरान बैठक को राजभवन की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। राजभवन की तरफ से जारी पत्र में कुलपतियों को निर्देश दिया गया है कि शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित दो दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम में शामिल हों। कार्यक्रम में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार भी मौजूद रहेंगे। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों से शिक्षा विभाग के अपर मुख सचिव के के पाठक और राजभवन के बीच तल्खी चल रही थी और इस वजह से के के पाठक जितनी भी बार कुलपतियों की बैठक बुलाते राजभवन से निरस्त कर दिया जाता था।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

https://22scope.com/

Jio Users को 12 महीने मुफ्त मिलेगा Canva Pro, ₹4,000 तक...

 Jio यूजर्स को 12 महीने तक Canva Pro या Canva Pro Lite मुफ्त मिलेगा। ₹399 प्लान पर Pro और चुनिंदा 2GB/day प्लान पर Lite...

India vs West Indies T20: रांची में 9 अक्टूबर के मैच...

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को रांची में T20 मुकाबला होगा। JSCA में तैयारियां तेज हैं और 5 या 6 अक्टूबर से...

Kedarnath Yatra: पैदल यात्रा में श्रद्धालुओं के लिए Helmet अनिवार्य, 21...

 केदारनाथ पैदल यात्रा में श्रद्धालुओं और घोड़े-खच्चर संचालकों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया गया है। 21 किमी मार्ग पर 13 भूस्खलन जोन संवेदनशील...