जमुई से चिराग के जीजा आज दाखिल करेंगे नामांकन, चिराग ने लोगों से कहा

जमुई: एनडीए गठबंधन में जमुई सीट लोजपा(रा) के खाते में गई है और इस बार यहां से चुनाव वर्तमान सांसद चिराग पासवान की जगह उनके जीजा अरुण भारत लड़ेंगे। चिराग पासवान ने इस सीट पर उम्मीदवार की घोषणा के साथ ही बुधवार को जमुई के तारापुर स्थित लोजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान चिराग पासवान ने एक जनसभा को भी आयोजित किया।

पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन के लिए आज अंतिम दिन तो दूसरे चरण के लिए…

चिराग
जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग

जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग ने कहा कि वे खुद हाजीपुर से चुनाव लड़ रहे हैं इसलिए अब जमुई सीट से उनके जीजा अरुण भारती चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी भावनाएं जमुई से जुडी है। यहाँ की जनता ने मुझे बेटा, भाई जैसा स्नेह दिया है, उनकी अपेक्षाओं पर मेरे बहनोई खड़े उतरेंगे। इसके साथ ही चिराग ने गुरुवार को नामांकन कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भी लोगों से अपील की।

गुरुवार को जीतनराम मांझी दाखिल करेंगे नामांकन, गांधी मैदान से भरेंगे हुंकार…

जमुई में चिराग ने पूर्व मंत्री शकुनि चौधरी से मिल कर उनका आशीर्वाद लिया साथ ही मुंगेर के विधायक प्रणव कुमार, विधान पार्षद लालमोहन गुप्ता समेत जदयू, भाजपा, हम और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के नेताओं से भी मुलाकात की।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

https://22scope.com/

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...