पुलिस की आंख में धूल झोंककर कर ली चोरी, फिर……

Bokaro- बोकारो में एक चोरी की घटना हुई है। चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर घर में रखे कैश और जेवरात समेत कई सामानों की चोरी कर ली। सबसे बड़ी बात यह हो कि पुलिस लोकसभा चुनाव को लेकर सुरक्षा व्यवस्था टाइट है पर इन सब दावों को चोरों ने गलत साबित कर दिया।

बोकारो चोरी 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी का बड़ा बयान, कांग्रेस में नहीं जाएंगे ये नेता…… 

होली में गांव गए हुए थे मकान मालिक

यह घटना सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 2/C आवास संख्या 2-244 में उस वक्त घटी जब मकान मालिक मुकेश कुमार उपाध्याय अपने परिवार के साथ होली के 1 दिन पहले पैतृक गांव बक्सर गए हुए थे। इस घटना का पता तब चला जब मुकेश कुमार के एक रिश्तेदार राजगीर तिवारी जब क्वार्टर में आए।

बक्सा और दीवान का ताला टूटा हुआ था

उन्होंने आकर देखा तो क्वार्टर का ताला टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि अलमीरा सहित बक्सा और दीवान का ताला तोड़ा गया है जिसमें जेवर सहित कुछ रुपए की चोरी होने की संभावना है।

डीवाई पाटिल स्कूल 17 22Scope News

ये भी पढ़ें-सीता सोरेन रांची पहुंची…. 

हालांकि घर से कितने की चोरी हुई है इसका खुलासा नहीं हो पाया है। मकान मालिक के आने के बाद ही इसका खुलासा हो पाएगा। हालांकि उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।

 

सचिव ने कहा- खाद्यान्न वितरण में लापरवाही व अनियमितता किसी भी...

पटना : खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के सचिव दीपक आनंद की अध्यक्षता में आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित...

समस्तीपुर के ’24 अवतार धाम’ में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सह...

समस्तीपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज समस्तीपुर जिले के खानपुर प्रखंड स्थित चकोटी मठ के प्रसिद्ध '24 अवतार धाम' पहुंचे, जहां उन्होंने भव्य प्राण...

JBVNL Smart Meter News: जेबीवीएनएल ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को किया...

JBVNL Smart Meter News: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने स्मार्ट मीटर और एनर्जी अकाउंटिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं में कथित अनियमितता और...