Dhanbad Crime : डीजल चोरी के आरोप में युवक गिरफ्तार, तीन फरार, पुलिस ने फिर…

Dhanbad Crime  : आज तक आपने सोने की चोरी, हीरे की चोरी समेत महंगे सामानों की चोरी की घटना के बारे में सुना है। पर धनबाद में एक ऐसी चोरी की घटना हुई है जिसे सुनने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल हुआ यूं कि धनबाद पुलिस ने डीजल चोरी के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें-Giridih : नहाने के दौरान तालाब में डूबे दो मासूम, परिजनो को रो-रोकर बुरा हाल… 

जानकारी के मुताबिक पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में धड़ल्ले से डीजल की चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर एक एसआईटी टीम का गठन किया गया।

एक गिरफ्तार, बाकि तीन फरार

एसआईटी की टीम ने बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के समीप NH 19 यानि पुरानी जीटी रोड के किनारे खड़े वाहनों से डीजल चोरी करने की योजना बनाते हुए दिनेश कुमार गोराई नामक एक युवक को धर दबोचा जबकि उसके अन्य तीन साथी भागने में कामयाब रहें।

ये भी पढ़ें-Giridih Crime : काले रंग की बाइक में घूम रहे दो गिरफ्तार, जाने क्या है मामला… 

पकड़े युवक के पास पुलिस की नम्बर प्लेट लगी स्कार्पियो वाहन, पांच गैलन तथा पाईप बरामद किया है। युवक और उसके साथियों द्वारा रात के अंधेरे में सड़क किनारे खड़े ट्रकों के सर्विस टंकी से डीजल चोरी करने का काम किया जाता था।

बाकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है

टीम ने गिफ्तार करने के बाद युवक और वाहन को बरवाअड्डा पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस पकड़े गये युवक की निशानदेही पर और भी अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें-Bokaro : घर से खेलने निकले तीन मासूम बच्चों का शव तालाब में तैरता मिला, लापता होने के बाद… 

हालांकि एसएसपी ने स्वीकार किया कि पकड़े गए युवकों के द्वारा डीजल चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता है ये उन्होंने स्वीकार किया है लेकिन डीजल रिकवरी नहीं होने के कारण उन्हें जेल भेजना फिलहाल मुनासिब नहीं है।

Bihar Vigilance Raid: बिहार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई! चंद्रशेखर सिंह...

Bihar Vigilance Raid, पटना: बिहार में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के तहत निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने ग्रामीण विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर...

Sudhakar Singh Defamation Notice: सांसद सुधाकर सिंह को 5 करोड़ की...

Sudhakar Singh Defamation Notice: बिहार के बक्सर से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के लोकसभा सांसद सुधाकर सिंह को वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुंदन कृष्णन की...

Gopalganj Sanjana Death Case: गोपालगंज में संजना की संदिग्ध मौत पर...

Gopalganj Sanjana Death Case: बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में दो दिन से लापता 12 वर्षीय संजना का शव मिलने के बाद गांव...