MUNGER में मकान मालिक के बेटे ने ही किया किराए पर चल रहे आंगनवाड़ी केंद्र में चोरी, कुछ ही घंटे में…

MUNGER में बुधवार की देर रात चोरों ने आँगनवाड़ी केंद्र से चावल और बर्तन समेत चोरी किया था कई सामान। सूचना मिलने के कुछ ही देर बाद तीन चोरों को किया गिरफ्तार

MUNGER: MUNGER में पुलिस ने एक आंगनवाड़ी केंद्र में चोरी की घटना के कुछ घंटे में ही उद्भेदन कर लिया और चोरी किये गए सामान के साथ तीन चोर को भी गिरफ्तार कर लिया। पूरा मामला MUNGER के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर की है जहां रामावतार सिंह के घर में किराये पर चल रहे एक आंगनवाड़ी केंद्र में चोरों ने बुधवार की देर रात्रि चोरी की। चोरों ने दो गैस सिलिंडर, दो बोरी चावल, एक टोपिया, समेत बर्तन और कुर्सी की चोरी की थी।

MUNGER में नीतीश के ललन को भाजपा के ललन देंगे चुनौती, किया एलान

घटना की सूचना आंगनवाड़ी सेविका नूतन कुमारी ने कासिम बाजार थाना की पुलिस को दी जिसके बाद एसडीपीओ सदर राजेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई और पुलिस ने अनुसंधान करते हुए मकान मालिक के पुत्र बादल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए दो अन्य शागिर्द के बारे में जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर शास्त्रीनगर से ईशान कुमार उर्फ़ गोली और संदलपुर निवासी अमित कुमार उर्फ़ टप्पू को गिरफ्तार कर लिया।

चिराग को देख नजर चुराने वाले सीएम ने लगाया गले, दिया आशीर्वाद

पुलिस के पूछताछ में तीनों युवकों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। पुलिस ने गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर ईशान कुमार के घर छापेमारी कर चोरी की गई सामान भी बरामद कर ली है। पुलिस ने तीनों चोर को जेल भेज दिया।

MUNGER से अमृतेश सिन्हा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

MUNGER

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...