नामांकन के अंतिम दिन JAMUI में 12 प्रत्याशी ने कराया नामांकन

JAMUI में नामांकन के अंतिम दिन 12 प्रत्याशी ने दाखिल किया नामांकन। एनडीए के पक्ष में बिहार के दोनों मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज हुए शामिल तो राजद की अर्चना रविदास ने कहा कि JAMUI के मतदाता बेटी को बनाएंगे पहली पसंद, दामाद को दूसरी

JAMUI : लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए गुरुवार को नामांकन की अंतिम तिथि थी। नामांकन के अंतिम दिन JAMUI लोकसभा सीट पर कुल 12 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन दाखिल किया। इन 12 प्रत्याशियों में राजद की अर्चना रविदास और एनडीए की तरफ से लोजपा(रा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और जमुई के वर्तमान सांसद चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।

अरुण भारती ने JAMUI से किया नामांकन

जमुई
अर्चना रविदास

कहा जा रहा है कि सुरक्षित सीट JAMUI पर राजद की अर्चना रविदास और लोजपा(रा) के अरुण भारती के बीच टक्कर है। अरुण भारती के नामांकन के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित करने के लिए बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा, उपेंद्र कुशवाहा, JAMUI की विधायक श्रेयसी सिंह, झाझा के विधायक दामोदर रावत भी पहुंचे थे। एनडीए के नेताओं ने एक तरफ अरुण भारती के लिए लोगों से आशीर्वाद मांगा तो वहीं राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास ने भी अपना नामांकन दाखिल किया।

जन जन पार्टी के अध्यक्ष ने चुनाव लड़ने का किया घोषणा, कहा- मोदी मैजिक नहीं करेगा काम

इस दौरान अर्चना रविदास ने कहा कि वह जमुई की बेटी हैं इसलिए JAMUI के मतदाता पहले बेटी को प्यार देंगे। उन्होंने कहा कि किसी के लिए भी पहले बेटी होती है फिर दामाद। हालांकि यह तो मतगणना के बाद साफ हो पायेगा कि JAMUI के लोग बेटी को पसंद करते हैं या दामाद को।

जमुई से रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

JAMUI
अर्चना रविदास
अरुण भारती

Jio IPO Record Applications: Jio IPO ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, 1.38...

Jio IPO Record Applications: जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के आईपीओ ने आवेदन संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाने का दावा किया है।...

Siwan Firecracker Blast: सीवान में पटाखों के विस्फोट से दहला आलमपुर...

Siwan Firecracker Blast: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में शुक्रवार को पटाखों में आग लगने से एक मकान...

Bihar News: पटना में डॉ. हेडगेवार पर महानाट्य का शुभारंभ, बिहार...

 बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के बापू सभागार में डॉ. हेडगेवार पर आधारित महानाट्य का शुभारंभ किया। बिहार के अन्य जिलों में...