Commercial Advertisment

बोकारो में अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, डीसी का आदेश……

Bokaro- बोकारो में आज अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बिना अनुमति के अवैध शराब निर्माण के आरोप में शराब फैक्ट्री को सील कर दिया और आगे की कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

ये भी पढ़ें-झारखंड में पहली बार 3rd जेंडर यहां से लड़ेगी लोकसभा चुनाव…… 

यह मामला तब उजागर हुआ जब जिला निर्वाचन पदाधिकारी (डीईओ) सह (डीसी) विजया जाधव ने बालीडीह थाना के औद्योगिक क्षेत्र अंतगर्त एक शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। डीईओ सह डीसी ने अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री की एक लाइन से जांच अभियान शुरु की।

डीसी ने जांच के दिये आदेश

जांच के बाद डीसी ने पुलिस अधिकारियों को जांच के आदेश दिये हैं। फैक्ट्री संचालक पर उत्पाद अधिनियम की धारा 47 के तहत बिना अनुमति के शराब निर्माण, वितरण एवं खपत करने को लेकर मामला दर्ज कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

जांच के दौरान पुलिस ने फैक्ट्री से 16 टैंक, स्पिरिट, विभिन्न फ्लेवर के बोतल, विभिन्न ब्रांडों के जाली स्टीकर/होलो ग्राम, खाली बोतल, जाली क्यूआर कोड, बोटलिंग और रिफ्लिंग मशीन, प्लास्टिक बोतल, कार्टून, कैपिंग मशीन आदि बरामद किया गया।

आस-पास के फैक्ट्री की भी होगी जांच

वहीं, डीसी ने बियाडा औद्योगिक क्षेत्र के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को प्लॉट से संबंधित विस्तृत विवरणी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। उन्होंने आस–पास के फैक्ट्रियों में भी टीम गठित कर भौतिक निरीक्षण करने का निर्देश दिया। कहा कि किस कंपनी को किस कार्य के लिए प्लॉट आवंटित है और वह क्या कार्य कर रहा है, इसका स्पष्ट विवरण कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

डीवाई पाटिल स्कूल 19 22Scope News

ये भी पढ़ें-Dhanbad Breaking-पिकअप वैन कंटेनर से टकराया, उपचालक सहित चार गोवंश की मौत….. 

फैक्ट्री संचालक जगदीश साव की अविलंब गिरफ्तारी को लेकर थाना प्रभारी बालीडीह को निर्देश दिया। मौके पर उत्पाद विभाग के रांची कमिश्नर सुनील सिंह, आईजी समेत कई अधिकारी पहुंचे हुए हैं। बोकारो पुलिस अधीक्षक के साथ आईजी माइकल राज फैक्ट्री का निरीक्षण किया उन्होंने कहा कि सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है विस्तृत रूप से जानकारी दी जाएगी।

Bihar Investment and Industrial Development: बिहार के उद्योगों को मिलेगी नई...

Bihar Investment and Industrial Development, पटना: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश की संभावनाओं को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार...

Bihar Rail Projects: पटना साहिब प्रकाश पर्व पर 9 से 16...

Bihar Rail Projects, पटना: दीपावली और छठ महापर्व पर बिहार आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा, रेल परियोजनाओं के विस्तार और राज्य में आईटी व...

Nishant Kumar Sasaram Visit: पायलट बाबा धाम में किस मंदिर में...

Nishant Kumar Sasaram Visit: बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार मंगलवार को सासाराम स्थित महायोगी पायलट बाबा धाम आश्रम पहुंचे। यहां उन्होंने परिसर...