झारखंड में पहली बार 3rd जेंडर सुनैना किन्नर यहां से लड़ेगी लोकसभा चुनाव……

धनबादः आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है। देश भर में 7 चरणों में चुनाव कराए जाने वाले हैं। 4 जून को चुनाव के नतीजे आएंगे। चुनाव की तारीखों के घोषणा के साथ ही देशभर में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई है। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद तमाम राजनीतिक दल के साथ-साथ निर्दलीय उम्मीदवार भी अपनी ताल ठोक रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Breaking-पिकअप वैन कंटेनर से टकराया, उपचालक सहित चार गोवंश की मौत….. 

सुनैना किन्नर ने धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का किया ऐलान

वही धनबाद लोकसभा संसदीय सीट से लोकतंत्र के महापर्व में थर्ड जेंडर किन्नर समाज भी अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। सुनैना किन्नर ने धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया है और जीत दर्ज कर गरीबों के लिए काम करने का दावा किया है।

लोगों का रुझान किन्नर समाज की तरफ बढ़ रहा है

बता दें कि सुनैना साइंस ग्रेजुएट हैं और वह मनईटांड़ कुम्हार पट्टी की रहने वाली है। न्यूज 22 स्कोप से खास बातचीत में सुनैना सिंह ने बताया कि अब लोगों का रुझान किन्नर समाज की तरफ बढ़ रहा है। समाज में अब इज्जत और बराबरी का दर्जा मिलने लगा है।

Cesto mart add 17 22Scope News

ये भी पढ़ें-कुर्मी वोटरों के सहारे क्या रामटहल करेंगे कमाल या होगा 2019 वाला हाल……. 

हमारे समाज में कोई भाई भतीजा वाद नहीं है। हमारा जो भी है वह हमारा जजमान है। मैं किसी पार्टी की टिकट पर चुनाव नहीं लडूंगी हमारा टिकट हमारा जजमान देगा और वही टिकट लेकर मैं लोकसभा जाऊंगी और जजमानों की खुशी के लिए काम करुंगी। इस दौरान सुनैना सिंह ने अपने जीवन के कई अनछुए पहलुओं से अवगत कराया।

सुनैना किन्नर ने धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का किया ऐलान
Saffrn

Trending News

‘MNREGA/VB-G RAM-G निधियों से बिहार में होगी नहरों व उपवितरणियों की...

पटना : विकास आयुक्त बिहार मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आज आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में ग्रामीण विकास विभाग एवं जल संसाधन विभाग...

‘बेहतर ग्राम पंचायत विकास योजना से विकसित बिहार व विकसित भारत...

पटना : पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन पंचायती राज विभाग द्वारा पंचायत विकास योजना निर्माण विषय पर एक...

मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में अपराधियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर ली है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने जिले के...

मुख्य सचिव ने थावे मंदिर परिसर विकास कार्य की धीमी प्रगति...

पटना : बिहार के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल गोपालगंज जिलांतर्गत थावे दुर्गा मंदिर परिसर के जीर्णोद्धार एवं पर्यटन विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान आज...

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img