कई जिलों का पारा 40 के पार, आज-कल बारिश के आसार

रांची: राज्य में गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है. इस मौसम में पहली बार राज्य के कई शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि के पार पहुंच गया है.

शुक्रवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेसि, जबकि डालटनगंज का 40.2 डिग्री सेसि दर्ज किया गया. मौसम में इस बदलाव का असर राजधानी में भी दिख रहा है.

शुक्रवार को राजधानी का अधिकतम तापमान भी 35 डिग्री सेसि से अधिक रहा. इन जिलों का न्यूनतम तापमान भी 20 डिग्री सेसि से अधिक हो गया है.

राजधानी और आसपास के कई जिलों में शनिवार और रविवार को कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश का अनुमान है. मौसम विज्ञान केंद्र का पूर्वानुमान है कि दोनों दिन संताल परगना वाले हिस्सों को छोड़ शेष सभी जिलों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. हवा की गति 30 से 40 किमी/घंटे तक हो सकती है.

इस दौरान वज्रपात का भी अनुमान है. इसको लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने का आग्रह किया है. एक अप्रैल से मौसम शुष्क रह सकता है. इसके बाद अधिकतम तापमान में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है.

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Sonpur Mela Labour Exhibition: सोनपुर मेले में श्रमिकों के लिए खास...

Sonpur Mela Labour Exhibition, पटना: एशिया प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग की ओर से विभागीय प्रदर्शनी...

Bapu Tower Internship Program: बापू टावर के इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल...

Bapu Tower Internship Program, पटना: राजधानी पटना स्थित बापू टावर में शुक्रवार को 'बापू टावर इंटर्नशिप कार्यक्रम- द्वितीय बैच' के तहत चयनित चार नए...

आज का राशिफल और पंचांग 28 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 28 नवंबर 2026 (शनिवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा