रामनवमी पर प्रशासन सतर्क, चलंत डीजे नहीं बजाने का आदेश

हजारीबाग: रामनवमी में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर हजारीबाग पुलिस ने तैयारी शुरू कर दी है। शुक्रवार को सदर थाना क्षेत्र के बड़ा बाजार ओपी अंतर्गत आने वाले 6 अखाड़ों के साथ बड़ा बाजार ओपी पुलिस ने बैठक की। इस बैठक का नेतृत्व ओपी प्रभारी बिट्टू रजक कर रहे थे।

ओपी पुलिस ने दो जगह बैठक की। इसमें एक ग्वाल टोली चौक स्थित मंदिर के पास चार अखाड़े को मिलाकर उनके साथ बैठक की, फिर बाबा पथ में दो अखाड़े के साथ बैठक की।

बैठक में रामनवमी के साथ-साथ मंगल जुलूस को भी शांतिपूर्ण निकालने पर चर्चा हुई। पुलिस ने कहा कि चलंत डीजे से परहेज करें क्योंकि उपायुक्त का सख्त निर्देश है कि डीजे नहीं बजेगा।

निर्देशों का अनुपालन नहीं करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर पैनी नजर होगी। अखाड़े दारों की यह भी जिम्मेदारी है कि आप अपने कार्यक्रम में असामाजिक तत्वों को जगह ना दें या फिर उनके गतिविधियों पर नजर रखें। कोई उत्पन्न करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Jharkhand University Recruitment: JPSC से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती पर रोक, अब...

झारखंड सरकार ने JPSC के माध्यम से विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगा दी है। अब नियुक्तियां...

JSSC Assistant Acharya Recruitment 2026: झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए...

झारखंड में पारा शिक्षकों के लिए सहायक आचार्य के 7,299 पदों पर भर्ती निकली। JSSC ने भर्ती का विज्ञापन जारी किया। 31 जुलाई से...

Ranchi Theft Case: अशोक नगर करोड़ों की चोरी का मास्टरमाइंड सीतामढ़ी...

रांची के अशोक नगर में कारोबारी अखिलेश पांडेय के घर करोड़ों की चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता। मुख्य आरोपी सीतामढ़ी का इरफान,...