रामनवमी जुलूस में डीजे वाहन की चपेट में आने से युवती की मौत, दर्जन भर घायल

लोहरदगा. रामनवमी जुलूस के दौरान लोहरदगा में हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि जुलूस में शामिल एक डीजे वाहन ने अनियंत्रित होकर कई लोगों को रौंद दिया है। इसमें एक युवती की मौत हो गई है और एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

रामनवमी जुलूस में डीजे वाहन ने लोगों को रौंदा

लोहरदगा जिले के शहरी क्षेत्र में निकाली गई रामनवमी शोभा यात्रा में राणा चौक के पास डीजे लदा पिकअप ने कई लोगों को रौंद डाला, जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में बच्चे बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हैं। वहीं इस घटना में एक युवती की मौत भी हो गई। सभी घायल शहरी क्षेत्र के बी आई डी और कृषि मार्केट क्षेत्र के रहने वाले हैं। घटना के बाद सैकड़ों की संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर की कमी होने पर आक्रोश जताया।

मौके पर जिले के उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण और एसपी हारिश बीन जमा पहुंचकर घायलों का हाल जाना और बेहतर इलाज की व्यस्था करने के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए। मौके पर डीसी ने बताया की एक दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ लोगों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है। वहीं बाकी का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।

Elite institute 5 22Scope News

वहीं एसपी ने बताया कि जिस वाहन से दुर्घटना हुई है, उस वाहन को जब्त किया गया है और ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। वहीं सदर अस्पताल में अव्यवस्था के कारण लोगों ने प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। सदर अस्पताल की चिकित्सा व्यवस्था को लेकर नाराजगी जाहिर की। थोड़ी देर के लिए पूरे अस्पताल में गम गामी का माहौल उत्पन्न हो गया। वहीं घटना की सूचना पर जिले के विभिन्न समुदाय के लोग सदर अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। वहीं शहर में हुई घटना को लेकर केंद्रीय महावीर मंडल ने जिले में शोभायात्रा के समापन की घोषणा कर दी।

Ranchi Bar Raid: रांची के 10 से ज्यादा बारों में देर...

Ranchi Bar Raid: राजधानी रांची में शनिवार देर रात पुलिस की गाड़ियों के सायरन कई इलाकों में सुनाई दिए। एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश...

Jharkhand Crime: गड्ढे के विवाद में खूनी संघर्ष, भुजली से हमले...

 देवघर के जसीडीह थाना क्षेत्र के अंधारी गादर लाखजोड़ा गांव में गड्ढे को लेकर विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। भुजली से हमले...

Bihar Teacher 7th Pay Commission: सातवें वेतनमान पर बड़ा अपडेट, कमेटी...

Bihar Teacher 7th Pay Commission, पटना: बिहार में शिक्षकों के सातवें वेतनमान को लेकर सरकार ने प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी शुरू कर दी...