4075 अपराधियों की लिस्ट तैयार, 47 गिरफ्तार

धनबाद: लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को लेकर पुराने शातिर अपराधी धनबाद पुलिस के निशाने पर हैं। पुलिस 10 सालों में आर्म्स एक्ट, संप्रादायिक दंगा, गृहभेदन, वाहन चोरी, अवैध शराब और एनडीपीएस मामले में नामजद अपराधियों को तलाश रही है।

कुल 4 हजार 72 अपराधियों की लिस्ट तैयार की गई है। हर रात पुलिस छापेमारी कर रही है। इन अपराधियों को पुलिस सर्विलांस पर रखा है। पुलिस की नजर बंगाल-झारखंड बोर्डर पर सक्रिय अपराधियों पर है।

इसके लिए बंगाल पुलिस की मदद ली जा रही है। सख्ती के बीच पुलिस ने अभी तक 47 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

पुराने मामले में स्थाई वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस सक्रिय है। अपराधियों के धरपकड़ को लेकर की जा रही कार्रवाई की पुलिस के वरीय अधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। साथ ही इसकी समीक्षा की जा रही है। चुनाव में किसी प्रकार की अशांति से निपटने के लिए पुलिस यह कार्रवाई कर रही है।

Tata Steel PM Mall Notice: टाटा स्टील ने PM मॉल को...

Tata Steel PM Mall Notice : बिष्टुपुर स्थित P&M मॉल की जमीन को लेकर टाटा स्टील और मॉल प्रबंधन के बीच विवाद एक बार...

Jamshedpur Jitiya Accident: जिउतिया स्नान के दौरान बड़ा हादसा, स्वर्णरेखा नदी...

Jamshedpur Jitiya Accident, जमशेदपुर: जिउतिया पर्व के दौरान मानगो के गांधी घाट के पास स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने गईं दो बच्चियां तेज बहाव...

Lohardaga Shop Sealing: लोहरदगा में 23 दुकानें सील, लंबे समय से...

Lohardaga Shop Sealing, लोहरदगा: लंबे समय से किराया बकाया रखने वाले दुकानदारों के खिलाफ नगर परिषद ने कार्रवाई करते हुए 23 दुकानों को सील...