गजब ! पौधे के नाम पर ठगी, करोड़ो रुपए……

Hazaribagh- हजारीबाग में पौधारोपण के नाम पर करोड़ों की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। करीब डेढ़ सौ ग्रामीणों से पौधरोपण के नाम पर करोड़ों की ठगी का खुलासा हुआ है।

मामले में कार्रवाई करते हुए हजारीबाग मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने एक आरोपी जितेंद्र पांडे को उत्तर प्रदेश के गोरखपुर से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी प्रदीप राय की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें-ढुल्लू के डर से विपक्ष से कोई नहीं बनना चाहता उम्मीदवार:अमर बाउरी 

अर्जुन प्रसाद यादव ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में मुफ्फसिल थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपियों ने प्रज्ञा सेवा संस्थान, ओरिया में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाने के एवज में ग्रामीणों से राशि की वसूली की थी।

पौधे बड़े होकर विशाल वृक्ष बनने का दिया था झांसा

ग्रामीणों को बताया गया था की ये पौधे बड़े होकर विशाल वृक्ष बन जाएंगे। इनकी लकड़ियां बेचकर उन्हें लाखो का मुनाफा होगा। उनके झांसे में आकर उन्होंने तीन एकड़ जमीन जो संस्था के नाम पर लीज पर ली गई थी उसी में करीब सात लाख पंचानबे हजार रुपए का उन्होंने निवेश किया।

ये भी पढ़ें-यहां पुलिस पर ही ग्रामीणों ने कर दिया हमला, SI सहित 4 जवान…… 

प्राथमिकी के अनुसार इसी तरह सात या इस से ज्यादा रकम का निवेश डेढ़ सौ ग्रामीणों ने उक्त संस्था में किया था। इसके कुछ दिन बाद ही उक्त दोनों आरोपी किसानों का करोड़ों रुपए लेकर भाग गए। जब उनके भागने के बाद ठगी के शिकार लोगों ने जांच-पड़ताल की तो कार्यालय में ताला बंद मिला।

उनके मोबाइल बंद मिले। यहां तक कि उनके आधार कार्ड, पेन कार्ड सब जाली पाए गए। एसपी ने जानकारी देते हुए बताया की एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अग्रतर करवाई की जा रही है

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...

JP Narayan Death Anniversary: सम्राट चौधरी ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को...

JP Narayan Death Anniversary, पटना: लोकनायक स्वर्गीय जयप्रकाश नारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर गुरुवार को पटना में उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।...

Rupi Soren Funeral: मां की अंतिम विदाई में फूट-फूटकर रो पड़े...

Rupi Soren Funeral: दिवंगत रूपी सोरेन का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव नेमरा पहुंच चुका है। अंतिम संस्कार की तैयारियां चल रही हैं। रूपी...