KAIMUR में प्रेम प्रसंग में 8 महीना पहले हुई थी हत्या, मामी भांजे के अवैध संबंध…

कैमूर: KAIMUR पुलिस ने शनिवार को आठ माह पहले एक ऑटो चालक के हत्या मामले में महिला समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी आरोपियों ने हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। गिरफ्तार लोगों की पहचान मंजू देवी, संतोष कुमार, गोलू कुमार, शिवराज कुमार, अमित कुमार, विपिन सिंह के रूप में की गई।

यहां लोग चढ़ाते हैं बासी भोजन का प्रसाद, NALANDA के इस मंदिर में जुटती है हजारों श्रद्धालुओं की भीड़

मामले में एसपी ललित मोहन शर्मा ने प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि आठ महीने पहले चैनपुर थाना क्षेत्र के केवा रोड से एक ऑटो चालक का शव बरामद हुआ था। मृतक की हत्या चाकू से गोद कर की गई थी। मृतक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के बेतरी निवासी शिवराम के रूप में की गई थी। शव बरामदगी के बाद पुलिस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में लगातार लगी हुई थी। पुलिस ने मानवीय और तकनीकी अनुसंधान करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिसिया पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हत्या प्रेम प्रसंग में की गई थी।

ARARIA में बाल विवाह उन्मूलन को लेकर कार्यशाला आयोजित

आरोपियों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए बताया कि मंजू देवी और संतोष का अवैध प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ही रिश्ते में मामी भांजा है। इसके साथ ही मंजू देवी का मृतक शिवराम के साथ भी नाजायज संबंध था। इसी बीच संतोष और मंजू देवी ने शिवराम को रास्ते से हटाने के लिए योजना तैयार की और विपीन को शिवराम की हत्या के लिए 25000 में सुपारी दे डाली। आरोपियों ने देवर्जी खुर्द जाने के लिए शिवराम के ऑटो को रिज़र्व किया और रास्ते में ही उसकी चाकुओं से गोद कर हत्या कर दी और शव को फेंक दिया।

KAIMUR से विवेक कुमार सिन्हा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/

KAIMUR
KAIMUR
KAIMUR

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...