IPL 2024: लखनऊ ने पंजाब को दिया 200 रनों का लक्ष्य

IPL 2024: आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला हो रहा है। लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर 199 रन बनाये हैं और पंजाब के सामने जीत के लिए 200 रनों का लक्ष्य रखा है।

IPL 2024: लखनऊ और पंजाब के बीच मुकाबला

लखनऊ की ओर से क्विंटन डिकॉक ने सबसे ज्यादा 54 रन बनाये। इसके अलावा निकोलस पूरन ने 42, क्रुणाल पांडिया ने 41, मार्कस स्टोइनिस ने 19 और कप्तान केएल राहुल ने 15 रनों का योगदान दिया। पंजाब की ओर से सैम कुर्रन ने तीन विकेट झटके।

बता दें कि आईपीएल की अंक तालिका में लखनऊ सबसे नीचे है। टीम ने अभी तक एक मैच खेला और इसमें उसे हार का सामना करना पड़ा था। वहीं पंजाब किंग्स इस तालिका में पांचवे स्थान पर है। टीम को एक मैच में जीत और एक मैच में हार मिली है। वहीं अंक तालिका में पहले, दूसरे और तीसेर स्थान पर चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स है। तीनों ही टीमों ने अपने दोनों मैच जीते हैं।

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...