दिल्ली : लोकसभा चुनाव-2024 के बीच इंडिया गठबंधन की ‘महारैली’ आज दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित की गई थी। इसमें इंडिया गठबंधन में शामिल तमाम पार्टी के बड़े नेता मौजूद रहे। इस महारैली में बिहार में विपक्ष के नेता व पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव भी पहुंचे हुए थे। तेजस्वी ने एनडीए गठबंधन और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा।
तेजस्वी यादव ने महारैली को संबोधित करते हुए कहा कि हम लोगों ने पहली रैली पटना में की। दूसरी मुंबई में की और तीसरी दिल्ली में हो रही है। देश के कोने-कोने में जहां भी हम जा रहे हैं, वहां जनता का साथ मिल रहा है। जिस हिसाब से देश को बांटने का काम किया जा रहा है, नफरत की राजनीति की जा रही है। हम चाहते हैं कि इस लड़ाई में हमें आपका साथ मिले। जो लोग नारा लगाते हैं कि अबकी बार 400 पार, उनका मुंह है, कुछ भी बोलेंगे लेकिन एक बात तय है कि जनता ही मालिक है। वे (भाजपा) लोग नारा लगा रहे हैं तो ऐसा लग रहा है कि पहले से ही ईवीएम सेटिंग हो चुकी है।
तेजस्वी ने कहा कि देश में आघोषित इमरजेंसी लागू हो चुकी है। देश में सबसे बड़ा कोई दुश्मन है तो बेरोजगारी है, महंगाई है, गरीबी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोई नौकरी नहीं दी, सब कुछ का नीजिकरण कर दिया। हम लोगों ने बिहार में 17 महीने में पांच लाख नौकरी देने का काम किया। आज किसान तबाह हैं, युवा परेशान हैं लेकिन प्रधानमंत्री मोदी को किसानों से मिलने का समय नहीं है। पीएम मोदी मिलेंगे तो प्रियंका चोपड़ा से मिलेंगे, किसानों से नहीं मिलेंगे।
यह भी पढ़े : तेजस्वी यादव के आवास पर सभी विधायकों की बैठक
यह भी देखें : https://youtube.com/22scope


















