ठेकेदार को पकड़कर कराया मजदूरी का भुगतान…..

बरसलोया/कोलेबिरा: जामताड़ा निवासी ठेकेदार अनवर अंसारी के द्वारा कोलेबिरा और बानो प्रखंड क्षेत्र के कई लोगों और मजदूरों का पिछले एक वर्ष से भुगतान बकाया कर भागे फिर रहा था, ना घर बनवा दे रहा था, ना ही बकाया मजदूरी का भुगतान कर रहा था और फोन भी रिसीव नहीं कर रहा था जिसकी सूचना मजदूर नेता राजेश सिंह को मिली थी। सूचना मिलते ही मजदूर संघ के टीम के द्वारा ठेकेदार अनवर अंसारी को पकड़ा गया और बकाया मजदूरी का भुगतान कराया गया। उन्होंने सिमडेगा जिले के तमाम ग्रामीण जनता सभी से अनुरोध किया की बाहरी और अनजान ठेकेदार से बचकर रहें और स्थानीय ठेकेदार और स्थानीय मजदूरों से काम कराएं, काम में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दें जिससे उन्हें लोकल में ही रोजगार मिलेगा।

इसी क्रम में एक ठेकेदार जो जामताड़ा निवासी है जो फिलहाल लचरागढ़ बरसलोया में काम करा रहा है इससे 1वर्ष पूर्व में एक महिला खिलेश्वरी देवी,पति-बलभदर साहू ग्राम हुरदा थाना बानो जामताड़ा के ठेकेदार अनवर अंसारी के द्वारा घर निर्माण करने के नाम पर 39560000, रुपया टोटल लिया गया था घर का निर्माण कार्य तो शुरू किया गया ढलाई करने के पश्चात उसे छोड़ दिया गया और पूरा पैसा लेकर फरार हो गया उनके अनुसार लगभग ₹60000 एक्स्ट्रा ले लिया गया था और ठेकेदार के द्वारा काम भी नहीं किया जा रहा था,ठेकेदार फोन भी रिसीव नहीं कर रहा था तत्पश्चात थक हारकर उन्होंने मजदूर नेता राजेश सिंह से मदद की गुहार लगाई ग्रामीणों के द्वारा ठेकेदार को बरसलोया बाजार में पकड़ा गया।आज क्षेत्र भ्रमण के दौरान बरसलोया में ग्रामीणों ने उसे पकड़ा तत्पश्चात उसे महिला को बुलाया गया साथ ही झारखंड प्रदेश के मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजेश सिंह को भी बुलाया गया।

सिमडेगा जिले के कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र का झारखंड प्रदेश मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह और उनकी टीम के द्वारा भ्रमण किया गया। मौके पर राजेश सिंह ने बताया की कोलेबिरा और बानो प्रखंड क्षेत्र के कई मजदूर का भुगतान बकाया था और ठेकेदार के द्वारा उन्हें शोषण किया जा रहा था। जामताड़ा निवासी अनवर अंसारी नामक ठेकेदार के द्वारा कुछ मजदूर और घर बनाने के नाम पर हुरदा निवासी बालभद्र साहू से पैसा ठगी कर लिया गया था जिसकी शिकायत उन्हें मिली थी।पैसा लेकर वह यहां वहां भागा फिर रहा था, फोन भी रिसीव नहीं कर रहा था,ना ही घर बना दे हा था।

थक हारकर ग्रामीणों ने उसे पकड़ने की योजना बनाई अपने काम के सिलसिले में वो कोलेबिरा प्रखंड क्षेत्र के बरसलोया बाजार डांड़ आया हुआ था उसी दरमियान स्थानीय ग्रामीण और मजदूर संघ की टीम के द्वारा उसे पकड़ लिया गया।राजेश सिंह ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि किसी भी मजदूर का बकाया न रखें,वह अपने पेट के लिए मजदूरी करते हैं उनको मजदूरी मिलना उनका हक है। हमारे मजदूर यूनियन के गुमला प्रभारी मकसूद खान के नेतृत्व में स्थानीय मजदूरों का बकाया भुगतान कराया गया मैं ठेकेदार और हमारी टीम को धन्यवाद देता हूं।साथ ही सभी स्थानीय लोगों से अपील करता हूं कि बाहरी ठेकेदारों को हावी होने ना दें, स्थानीय ठेकेदार स्थानीय मजदूर को ही काम दें,इससे उन्हें बाहर जाना नहीं पड़ेगा लोकल में ही काम करके वह अपने घर का पालन पोषण करेंगे।आगे अनवर अंसारी से यह भी कहना चाहेंगे की आप किसी भी क्षेत्र में अपना काम कराएं ईमानदारी पूर्वक मजदूरों का भुगतान करें

बानो हुरदा निवासी बालभद्र साहू ने बताया कि मैं अपने घर का निर्माण कार्य कर रहा था इस दरमियान जामताड़ा निवासी ठेकेदार अनवर अंसारी हमारे घर आए और हमसे बात करके घर बनाने के लिए ठेका ले लिए और पैसा भी पूरा ले लिया आधा अधूरा काम करके बोला कि 3 महीने में पूरा घर कंप्लीट कर दूंगा बनाकर लेकिन डेढ़ वर्ष बीत जाने के बाद भी हमारे घर का वो नहीं बनाया फोन भी रिसीव नहीं कर रहा था जब हम बकाया पैसे की मांग करने लगे तो भागने लगा और मोबाइल को बंद करने लगा हम उनसे आग्रह कर रहे थे कि हमारा बकाया पैसा वापस कर दो ताकि हम खुद से ही घर बना लें पर वह हमें इग्नोर करने लगा हम बहुत ज्यादा परेशान हो गए तब हमने मजदूर नेता राजेश सिंह से मदद की गुहार लगाई और आज हम लोगों ने बरलोया बाजार डांड़ में धर दबोचा फिर भी आज पूरे राशि की भुगतान नहीं की गई लगभग मैं उसे ₹60000 पाता हूं जिसमें से उन्होंने मुझे आज 28000 ही रुपया दिया है

ठेकेदार अनवर अंसारी ने सभी लोगों के बीच अपनी गुनाही को कबूल करते हुए कहा की मुझसे गलती हुई थीं जो मजदूरों का मजदूरी बकाया था उसे मैं नहीं दे पाया था,आज कुछ लोगों को हमने भुगतान किया है और बाकी जो भी बकाया राशि है उसे मैं बहुत जल्द भुगतान कर दुंगा

Jharkhand Cycle Distribution Scheme: सारठ में 291 छात्र-छात्राओं को मिली साइकिल,...

Jharkhand Cycle Distribution Scheme: झारखंड सरकार के कल्याण विभाग द्वारा चलाए जा रहे 'उन्नति का पहिया' (Wheel of Progress) कार्यक्रम के तहत, देवघर जिले...

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रथयात्रा में इस बार क्या...

Reliance Foundation Puri Rath Yatra 2026: रिलायंस फाउंडेशन ने 2026 में भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा के दौरान भक्तों को बेहतर सुविधाएँ...

G Kamalini RISE Worldwide: 17 साल की गुनालन कमालिनी ने रचा...

G Kamalini RISE Worldwide: रिलायंस ग्रुप की स्पोर्ट्स, लाइफ़स्टाइल और एंटरटेनमेंट शाखा, RISE Worldwide ने भारतीय महिला क्रिकेट की उभरती हुई टैलेंट गुनालन कामलिनी के...