कोलेबिरा में घर पर गिरी बिजली, परिजनों ने प्रशासन से लगाई मदद की गुहार

कोलेबिरा/सिमडेगा. लगातार तेज और मुशलाधार बारिश से विभिन्न स्थानों पर नुकसान की खबर है। वहीं कोलेबिरा प्रखंड के भवर पहाड़ रोड में रहने वाले राजेश्वर गुप्ता के घर पर कल रात में बिजली गिरने का मामला सामने आया है। इसको लेकर परिवार के लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाकर सरकारी मदद की अपील की है।

रोज की भाती परिवार के सभी लोग लगभग 11:00 बजे के आसपास खाना खाकर सोने जा रहे थे। तभी अचानक तेज बारिश और गर्जना के साथ बिजली उनके घर के पिछले हिस्से में गिर गयी। इससे घर के छत को नुकसान पहुंचा है। साथ ही साथ घर में बिजली कनेक्शन से घर में लगे पंख वायरिंग सभी को जला दिया है।

इस घटना को देखकर सभी परिवार डर के कारण घर से बाहर निकल आये। जब पूरी तरह बारिश शांत हुई, तब घर में आकर देखा तो वह लोग घर के सारे वायरिंग जले पाये। पंखा जल पाया। रातभर डर के साए में वो लोग सो नहीं पाये। नुकसान को लेकर वे लोग काफी चिंतित है। साथ ही प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं कि सरकार हमें मदद करें।

जब अवसर मिला तो बदली तकदीर, जीविका दीदियों की प्रेरक गाथा

पटना : राज्य के कटिहार जिले के मनिहारी प्रखंड की रहने वाली जीविका दीदी फुलमुनी मुर्मू की कहानी बेहद प्रेरणादायक है। मनिहारी प्रखंड के...

मुख्यमंत्री उद्यमी योजना से साकार हुआ किशनगंज के अनिल राम का...

पटना/किशनगंज : बदलता बिहार रोजगार और उद्योग की नई कहानी लिख रहा है। एक ऐसी हीं कहानी जहां बिहार के युवा प्रदेश में रहकर...

मुख्यमंत्री ने कहा- समस्याओं के निष्पादन से जनता संतुष्ट हो तभी...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में 'राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम' का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री...