Advertisment

IPL-2024 : इंडियंस की हार की हैट्रिक, टॉप पर पहुंची राजस्थान

मुंबई : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)-2024 का आगाज हो चुका है। कल यानी सोमवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल का 17वां सीजन का 14वां मैच खेला जा रहा था। कल के मैच में राजस्थान ने टॉस जीतकर मुंबई को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। इंडियंस की शुरुआत बेहद ही खराब रही उसके दो विकेट मैच के पहले ही ओवर में गिर गए।

बता दें कि मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। मुंबई की टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए। जवाब में राजस्थान की टीम यह लक्ष्य 15.3 ओवर में ही पूरा कर लिया। उन्होंने चार विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाकर मैच छह विकेट से जीतकर प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गई है जबकि मुंबई लगातार तीन मैच हारकर सबसे नीचे पायदान पर है।

बता दें कि मुंबई इंडियंस की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (16 रन, 14 गेंद, दो चौके, एक छक्का), तिलक वर्मा (32 रन, 29 गेंद, दो छक्के), कप्तान हार्दिक पांड्या (34 रन, 21 गेंद, छह चौके) और टिम डेविड (17 रन, 24 गेंद, एक चौका) केवल दहाई का आंकड़ा पार किया। राजस्थान की तरफ से गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट (22/3), नंद्रे बर्गर (32/2), युजवेंद्र चहल (11/3) और आवेश खान (30/1) ने विकेट चटकाए। वहीं राजस्थान की बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ रन बटोरे। कल के मैच में युवा बल्लेबाज रियान पराग (नाबाद 54 रन, 39 गेंद, पांच चौके, तीन छक्के0 ने अर्धशतकीय पारी खेली। बाकी के चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा छूआ। राजस्थान की टीम यह मैच आसानी से जीत ली।

यह भी पढ़े : IPL में मयंक की गेंदबाजी ने सुपौल जिले को किया गौरवान्वित, पैतृक गांव में खुशी की लहर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

 

Shravani Mela 2026 Food Safety: बाबा धाम में 42.5 किलो संदिग्ध...

Shravani Mela 2026 Food Safety: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राज्य-स्तरीय श्रावणी मेला-2026 के दौरान बाबा बैद्यनाथ धाम आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए शुद्ध...

Shweta Gupta का बड़ा बयान: वृद्धा पेंशन और ₹2 लाख रोजगार...

बिहार की समाज कल्याण मंत्री श्वेता गुप्ता ने राज्य की दो सबसे बड़ी जन कल्याणकारी योजनाओं—'वृद्धा पेंशन योजना' और 'रोजगार सहायता योजना' को लेकर...

Bihar Congress में लागू हुआ ग्रेडिंग सिस्टम, सदाकत आश्रम में जिला...

पटना: बिहार में आगामी राजनीतिक चुनौतियों और चुनावों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी अब पूरी तरह से एक्शन मोड में आ गई है। पार्टी...