Advertisment

आज से गूगल की यह सर्विस होगी बंद, आप भी करते हैं यूज तो जान लें

Desk. गूगल पॉडकास्ट यूज करने वाले के लिए बड़ी खबर है। आज से गूगल अपनी गूगल पॉडकास्ट सर्विस बंद कर देगा। इसे यूज करने वाले यूजर्स अब इसकी जगह यूट्यूब म्यूजिक का इस्तेमाल कर सकेंगे। गूगल ने पॉडकास्ट के फीचर्स को यूट्यूब म्यूजिक के साथ इंटीग्रेट करना शुरू कर दिया है।

गूगल पॉडकास्ट होगा बंद

बता दें कि गूगल ने अपने यूजर्स के लिए 2018 में गूगल पॉडकास्ट को लॉन्च किया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दुनिया भर में करीब 50 करोड़ से ज्यादा लोग गूगल पोडकास्ट का यूज कर रहे हैं। ऐसे में गूगल की इस सर्विस के बंद होने से इसके यूजर्स को बड़ा झटका लगेगा। हालांकि गूगल ने स्पष्ट कर दिया है कि इसे यूट्यूब म्यूजिक पर उपयोग किया जा सकेगा।

मिली जानकारी के अनुसार, पॉडकास्ट को बंद करने की जानकारी गूगल यूजर्स को ई-मेल के जरिए दे रहा है। बता दें कि गूगल समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नये-नये अपडेट और फीचर्स लेकर आते रहता है। पिछले साल अक्टूबर में ही गूगल ने जी-मेल के एक फीचर्स को बंद करने का ऐलान किया था।

JPSC Student Protest Hemant Soren: JPSC परीक्षा विवाद पर सरकार का...

JPSC Student Protest Hemant Soren: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर...

Shibu Soren First Death Anniversary Garhwa: गढ़वा में शिबू सोरेन की...

Shibu Soren First Death Anniversary Garhwa: झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने मंगलवार को पद्म भूषण 'दिशोम गुरु' शिबू सोरेन की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के...

Sujit Sinha Encounter: पुलिस ने परिजनों को सौंपा गैंगस्टर का शव,...

Sujit Sinha Encounter: झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पुलिस एनकाउंटर में मौत के बाद, ज़रूरी कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने पर मंगलवार को उसका...