NALANDA में एप डाउनलोड करवा कर साइबर ठग उड़ा रहे लोगों के रूपये, कई मामले दर्ज

नालंदा: NALANDA में साइबर ठगों का आतंक दिनों दिन बढ़ते ही जा रहा है। प्रतिदिन साइबर ठग कुछ न कुछ नया फार्मूला बना कर लोगों की गाढ़ी कमाई पर हाथ साफ कर रहे हैं। मामले में एक पीड़ित ने एक मामला दर्ज कराया है साथ ही कई अन्य लोग भी साइबर ठग के शिकार हुए हैं।

अपने उद्धार की बाट जोह रही है JAMALPUR में एशिया की सबसे पुरानी रेल इंजन फैक्ट्री

ताजा मामला के अनुसार NALANDA के नूरसराय थाना इलाके के लखीचक गांव निवासी सीएसपी संचालक मनोज कुमार ने बताया कि विगत बुधवार को जब ग्राहकों के रूपये की निकासी कर रहे थे तो डेबिट का मैसेज नहीं आ रहा था। जब दो तीन ग्राहकों को मैसेज नहीं आया तो मनोज कुमार ने अपना मोबाइल चेक किया तो एक व्हाट्सएप्प ग्रुप में एक एप्लीकेशन डाउनलोड कर मोबाइल बैंकिंग एप को अपडेट करने की बात लिखी थी बस उन्होंने उस एप्लीकेशन को डाउनलोड कर लिया। इसके साथ ही उनके मोबाइल में बैंक खाता से पैसे कटने का मैसेज आने लगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना फोन बंद कर दिया लेकिन तब तक में ठगों ने 70 हजार रुपए उनके खाते से उड़ा लिए थे।

पुलिस बन करते थे ठगी, MUZAFFARPUR पुलिस ने गिरोह का किया उद्भेदन

उधर दूसरी तरफ बिहारशरीफ के अमित भारती ने बताया कि वसके मोबाइल में भी एक व्हाट्सएप ग्रुप में एक मैसेज आया था और जब उसने ऍप इंस्टॉल किया तो उसका मोबाइल ही हैक हो गया। मामले में साइबर डीएसपी ज्योति शंकर ने बताया कि इस तरह के ठगी के कई लोग शिकार हो चुके हैं और कई शिकायतें अभी तक मिल चुकी है। अब तक करीब सवा लाख रूपये की ठगी हुई है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले में जांच कर रही है जल्दी ही साइबर ठग सलाखों के पीछे होंगे। साथ ही उन्होंने आम जन से अपील की कि अनजान एप या लिंक पर क्लिक न करें।

NALANDA से आशीष कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

NALANDA

Patna Chhath Puja 2026: पटना में 92 गंगा घाटों और 82...

Patna Chhath Puja 2026: छठ महापर्व 2026 को लेकर पटना नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता...

Vantara EARAZA Conference 2026: वनतारा में जुटे 30 देशों के वन्यजीव...

Vantara EARAZA Conference 2026: गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा में 26 से 29 अक्टूबर तक यूरेशियन रीजनल एसोसिएशन ऑफ जूज एंड एक्वेरियम (EARAZA) का...

Giridih Drinking Water Scheme: पेयजल योजनाओं में लापरवाही पर मंत्री योगेंद्र...

Giridih Drinking Water Scheme: झारखंड में पेयजल योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। गिरिडीह समाहरणालय...