कंप्यूटर ऑपरेटर की आवास में फंदे से लटकती मिली लाश

सुपौल : सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के त्रिवेणीगंज मंगल बाजार रोड स्थित एक किराए के कमरे में पंखे से लटकता हुआ एक युवक का शव मिला। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज घटना की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय पप्पू कुमार यादव डगमारा थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है।

मृतक पप्पू कुमार यादव त्रिवेणीगंज अनुमंडल कार्यालय में कार्यरत विस्वान कंपनी के एक कर्मी थे। जो कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी घटना स्थल पर पहुंचे। घटना को लेकर मृतक के परिजनों ने बड़ा आरोप लगाया है। मृतक पप्पू कुमार के बहनोई अनिल कुमार ने आरोप लगाया कि काम का प्रेशर रहने के कारण तंग आकर पप्पू ने खुदकुशी की है।

बता दें कि 25 वर्षीय कंप्यूटर ऑपरेटर मृतक पप्पू यादव तीन वर्ष पूर्व विस्वान कंपनी में नेटवर्क एडमिन के पद पर त्रिवेणीगंज अनुमंडल कार्यालय में ज्वाइन किया था। जहां त्रिवेणीगंज में ही एक किराए के कमरे में पप्पू रहता था। मौके पर मौजूद त्रिवेणीगंज एसडीपीओ विपीन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक पप्पू यादव के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है। घटना की हर बिंदु पर बारीकी से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : लोकसभा चुनाव को लेकर सुपौल जिला प्रशासन है तैयार, डीएम ने कहा…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अजय सिंह की रिपोर्ट

कंप्यूटर ऑपरेटर

Ranchi Airport Weather: खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली...

रांची एयरपोर्ट पर खराब विजिबिलिटी के कारण बेंगलुरु से आने वाली फ्लाइट को कोलकाता डायवर्ट करना पड़ा। मौसम सुधरने के बाद विमान करीब दो...

Jharkhand MBBS Admission Scam: फर्जी प्रमाणपत्र से दाखिले की CID जांच...

झारखंड के मेडिकल कॉलेजों में फर्जी जाति, ईडब्ल्यूएस और निवास प्रमाणपत्र के आधार पर दाखिले की जांच CID करेगी। रिम्स ने 2027 सत्र से...

NEET UG Re-Exam 2026: फिजिक्स का एक सवाल ड्रॉप, सभी अभ्यर्थियों...

एनटीए ने री-नीट 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की। फिजिक्स का एक प्रश्न हटाया गया है, जिससे सभी अभ्यर्थियों को 4 बोनस अंक मिलेंगे।...