एनटीए ने री-नीट 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की। फिजिक्स का एक प्रश्न हटाया गया है, जिससे सभी अभ्यर्थियों को 4 बोनस अंक मिलेंगे। 28 जून तक Answer Key पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं।
NEET UG Re-Exam 2026 नई दिल्ली: एनटीए ने 21 जून को आयोजित री-नीट परीक्षा 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी है। आंसर-की में फिजिक्स का एक प्रश्न ड्रॉप कर दिया गया है। इसके चलते परीक्षा में शामिल सभी 20 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को उस प्रश्न के चार बोनस अंक दिए जाएंगे।
NEET UG Re-Exam 2026: फिजिक्स का एक प्रश्न हटाया, सभी को मिलेगा लाभ
एनटीए द्वारा जारी प्रोविजनल आंसर-की के अनुसार फिजिक्स का एक प्रश्न तकनीकी कारणों से हटा दिया गया है। नियमानुसार ऐसे मामलों में परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों को उस प्रश्न के पूरे चार अंक प्रदान किए जाएंगे। इससे लाखों छात्रों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा।
Key Highlights
एनटीए ने री-नीट 2026 की प्रोविजनल आंसर-की जारी की।
फिजिक्स का एक प्रश्न हटाए जाने से सभी अभ्यर्थियों को 4 बोनस अंक मिलेंगे।
एक विवादित प्रश्न के दो सही विकल्प स्वीकार किए गए हैं।
किसी भी सही विकल्प को चुनने वाले अभ्यर्थियों को पूरे अंक दिए जाएंगे।
28 जून तक 200 रुपये शुल्क के साथ Answer Key को चुनौती दी जा सकती है।
NEET UG Re-Exam 2026:विवादित प्रश्न के दो उत्तर भी स्वीकार
आंसर-की में एक अन्य विवादित प्रश्न के दो विकल्पों को सही माना गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने इन दोनों में से किसी एक विकल्प का चयन किया है, उन्हें भी उस प्रश्न के पूरे अंक दिए जाएंगे।
NEET UG Re-Exam 2026:28 जून तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
अभ्यर्थी प्रोविजनल आंसर-की पर 28 जून तक प्रति प्रश्न 200 रुपये शुल्क देकर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम आंसर-की जारी की जाएगी, जिसके आधार पर परीक्षा परिणाम घोषित होगा।
Highlights


















