गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल का घटा 4.5 Kg वजन , आतिशी का बड़ा दावा

दिल्ली. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का गिरफ्तारी के बाद से अब तक में साढ़े चार किलो ग्राम (Kg) वजन घट गया है। यह दावा दिल्ली सरकार में मंत्री आम आदमी पार्टी की नेत्री आतिशी मार्लेना ने किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह दावा करते हुए बीजेपी पर निशाना भी साधा है। बता दें कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली शराब घोटाला मामले में गिरफ्तार किये गये हैं और अभी न्यायिक हिरासत में हैं।

अरविंद केजरीवाल का घटा 4.5 Kg वजन

आतिशी ने सोशल मीडिया एक्स (पूर्व नाम ट्विटर) पर पोस्ट में लिखा, ‘अरविंद केजरीवाल एक सीवियर डायबिटीक हैं। स्वास्थ की समस्याओं के बावजूद, वे देश की सेवा में 24 घण्टे लगे रहते थे। गिरफ़्तारी के बाद से अब तक, अरविंद केजरीवाल का वज़न 4.5 किलो घट गया है। यह बहुत चिंताजनक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ को ख़तरे में डाल रही है। अगर अरविंद केजरीवाल को कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ़ नहीं करेगा…’

बता दें कि शराब घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल को ईडी ने 21 मार्च को रात में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद 22 मार्च को ईडी ने उन्हें दिल्ली के रउज एवेन्यू कोर्ट की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया था। यहां ईडी ने सीएम केजरीवाल से पूछताछ के लिए कोर्ट से 10 दिनों की रिमांड मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने छह दिनों की ही रिमांड दी थी। रिमांड अवधी पूरी होने के बाद उन्हें न्यायिक हारिसत में जेल भेज दिया गया है।

Bihar Industrial Development: उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने महवल लेदर पार्क...

Bihar Industrial Development: बिहार में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने मुजफ्फरपुर स्थित मेगा लेदर,...

JioPC Launch: अब बिना नया कंप्यूटर खरीदे पढ़ाई और AI का...

JioPC Launch: रिलायंस जियो ने छात्रों, स्कूलों, कॉलेजों और स्किल सेंटरों के लिए जियोपीसी (JioPC) सेवा पेश की है। इस क्लाउड आधारित सेवा का...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists: बिहार के डॉ. सरफराज हुसैन लगातार...

Sarfaraz Hussain Top 2% Scientists, सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के लॉर्ड बुद्धा कोशी फार्मेसी कॉलेज के प्रोफेसर प्रो. डॉ. मो. सरफराज हुसैन ने...