मां-बाप से आशीर्वाद लेने के बाद बुलेट से नामांकन करने पहुंचे पप्पू

पूर्णिया :नामांकन करने पहुंचे पप्पू – लोकसभा चुनाव-2024 का बिगुल बज चुका है। देश की सभी पार्टियां चुनावी रंग में जुट गई है। दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया भी चल रही है। आज उसकी आखिरी तारीख है। इस बीच सभी पार्टियों के नेताओं ताबड़तोड़ चुनावी रैली भी कर रहे हैं।

नामांकन से पहले अपने घर पिताजी और माताजी से कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने आशीर्वाद लिया। साथ ही अपने आराध्य का स्मरण कर पूर्णिया समाहरणालय पहुंचे। उन्होंने कहा कि पूर्णिया संसदीय क्षेत्र से पूर्णिया की जनता की ओर से नामांकन दाखिल करने जा रहा हूं। आप सभी परिवारजनों का स्नेह, साथ व आशीर्वाद बना रहे। प्रणाम पूर्णिया !! सलाम पूर्णिया !! जोहार पूर्णिया !!

नामांकन करने पहुंचे पप्पू –

पूर्णिया में पप्पू यादव निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन करने पैदल चलते हुए लोगों का आशीर्वाद लेते हुए आगे बढ़ते रहे। इसी दौरान वह समाहरणालय पहुंचने से पहले बुलेट पर सवार हो गए और बुलेट से ही जाने लगे नामांकन करने के लिए। इसी दौरान समाहरणालय गेट पर तैनात सिपाही और मजिस्ट्रेट ने उन्हें रोकना चाहा लेकिन फिर भी पप्पू यादव रुके नहीं और बुलेट लेकर नामांकन करने पहुंच गए। नामांकन करने पहुंचे पप्पू

बिहार में चुनावी प्रचार की आगाज के लिए PM मोदी ने जमुई क्यों चुना… -LIVE

यह भी पढ़े : Battle for Purnea : सड़कों पर उतरे पप्पू के समर्थक, कहा- जीता कर रहेंगे चुनाव

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

श्याम नंदन की रिपोर्ट

Shravan Kumar Nalanda News: स्नातक चुनाव से पहले बिहारशरीफ में NDA...

Shravan Kumar Nalanda News, बिहारशरीफ: स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर गुरुवार, 1 अक्टूबर को नालंदा विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA)...

Bihar Road Projects: बिहार में एक्सप्रेस-वे और हाईवे निर्माण में आएगी...

Bihar Road Projects, पटना: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्गों और एक्सप्रेस-वे से जुड़ी परियोजनाओं को तेजी से पूरा करने के लिए राज्य सरकार और केंद्रीय सड़क...

JEEViKA 20 Years Bihar: बिहार की ग्रामीण महिलाओं ने कैसे बदली...

JEEViKA 20 Years Bihar, पटना: बिहार की ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और उन्हें सामाजिक बदलाव की मुख्यधारा से जोड़ने वाली...