और यहां भू-माफियाओं ने दंपत्ति पर धारदार हथियार से कर दिया हमला, जख्मी हालत में…..

Bokaro- बोकारो में भू-माफियाओं द्वारा जमीन विवाद को लेकर दंपत्ति पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया गया। यह मामला बालीडीह थाना क्षेत्र के करहरिया गांव की बताई जा रही है। घटना में हरेंद्र प्रसाद दास एवं उनकी पत्नी रीता देवी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें सदर अस्पताल बोकारो में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें-महिला को अकेला पाकर चेन झपटने वाले गिरोह का भंडाफोड़…… 

6 की संख्या में नकाबपोश अराधियों ने किया हमला

बताया जा रहा है कि जख्मी दंपत्ति बुधवार की रात विवादित जमीन पर बैठे हुए थे, तभी 6 की संख्या में आए नकाबपोश अपराधियों ने दंपत्ति पर धारदार हथियार से हमला बोल दिया। घटना में दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। मालूम हो कि भू-माफियाओं ने पहले भी इस तरह की घटना को अंजाम देने की कोशिश की थी तथा दंपति के साथ मारपीट की गई थी।

सदर अस्पताल बोकारो में चल रहा है इलाज

इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई भी की थी। लेकिन बुधवार को अचानक कुछ लोग आए व दंपत्ति पर तलवार से हमला कर दिया। दंपति को कई जगहों पर गंभीर चोटें आई है, उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल बोकारो में भर्ती कराया गया है। जख्मी अनिल कुमार दास ने बताया कि वे विवादित भूमि पर नया घर बनाकर रह रहे हैं।

वास्तु विहार एड 2 22Scope News

ये भी पढ़ें-जमीन घोटाले मामले में विनोद सिंह सहित तीन को समन जारी, अब आगे….. 

विवाद से जुड़े लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। वहीं बालीडीह थाना के दारोगा जे के यादव ने कहा कि अभी आवेदन पत्र नहीं मिला है। मारपीट की घटना घटी हैं,पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...