Advertisment

‘निष्पक्ष, निर्भिक व शांतिपूर्ण चुनाव कराने में प्रशासन को करें मदद’

नवादा : नवादा नवपदस्थापित डीएम प्रशांत कुमार एसएच योगदान के दो घंटे के अंदर पत्रकारों से मुखातिब हुए। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, निर्भिक और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में अपेक्षित सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि अभी पूरे जिले का भ्रमण करना शेष है। बूथों का जायजा लिया जाना है। चुनाव को चुनौती मानकर शांतिपूर्ण सम्पन्न कराना पहली प्राथमिकता है।

उन्होंने सुरक्षा के सवालों का जबाब देते हुए कहा कि इसकी समीक्षा कर जहां जिस प्रकार की आवश्यकता होगी पूरा कराने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। पत्रकारों को समय-समय पर हर संभव तैयारियों की जानकारी उपलब्ध कराई जाती रहेगी। चुनाव कार्य पारदर्शिता के साथ संपन्न कराने का कार्य किया जाएगा। मेरी ओर से पत्रकारों को शिकायत का मौका नहीं मिलेगा। पत्रकारों के हर सवालों का समय पर जबाब मिलेगा। इसके साथ ही चुनाव तैयारियों से संबंधित कई प्रश्नों का सटीक जबाब दे पहले पत्रकार सम्मेलन में संतुष्ट करने का हरसंभव प्रयास किया। मौके पर अपर समाहर्ता चन्द्रशेखर आजाद समेत मीडिया के पत्रकारगण मौजूद थे।

यह भी पढ़े : ऋण के नाम पर नवादा पुलिस ने 6 साइबर अपराधी को किया गिरफ्तार

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

Jharkhand Bus Permit Crisis: 200 से अधिक बसों का Renewal अटका,...

झारखंड में बस परमिट और रिन्यूअल का काम तीन वर्षों से प्रभावित है। 200 से अधिक बसों का परमिट नवीनीकरण लंबित होने पर बस...

Ranchi Railway News: लोधमा-पिस्का Link Rail Line को मिली मंजूरी, हटिया...

रांची की लोधमा-पिस्का लिंक रेल लाइन परियोजना को झारखंड सरकार की मंजूरी मिल गई है। 17 किमी लंबी इस परियोजना से हटिया और रांची...

JPSC 14th PT Scam: 2204 सफल अभ्यर्थियों से CID ने मांगे...

 जेपीएससी 14वीं सिविल सेवा पीटी परीक्षा मामले में सीआईडी ने 2204 सफल अभ्यर्थियों से ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी सहित साक्ष्य मांगे हैं। पूर्व...