Dhanbad : कोयला राजधानी धनबाद में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय प्रसाद ने शनिवार को बीसीसीएल की कुसुंडा क्षेत्र स्थित ऐना कोलियरी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने माइंस के व्यू प्वाइंट से खदान की भयावह स्थिति का अवलोकन किया और देखा कि किस तरह कठिन व जोखिम भरे हालात में कोयला मजदूर उत्पादन कार्य को अंजाम देते हैं।
ये भी पढ़ें- Jamshedpur Murder : उलीडीह में युवक की गोली मारकर हत्या, पार्टी में जाने की बात कहकर…
Dhanbad : श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए-जस्टिस संजय प्रसाद
जस्टिस संजय प्रसाद के साथ बीसीसीएल के वरीय अधिकारी भी मौजूद थे, जिन्होंने माइंस की गतिविधियों की विस्तृत जानकारी उन्हें दी। भ्रमण के दौरान उन्होंने आरके प्रबंधन व बीसीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ खनिकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहन चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि माइंस में काम कर रहे श्रमिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और इसके लिए आधुनिक संसाधनों के साथ बेहतर प्रबंधन की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : परिवार में खूनी संघर्ष, साले ने जीजा की पीठ पर घोंपा चाकू, स्थिति गंभीर…
कोल फील्ड्स के व्यू प्वाइंट से माइंस की भौगोलिक स्थिति, कार्य पद्धति और खतरों की गंभीरता को देखते हुए जस्टिस प्रसाद ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह बेहद जरूरी है कि कार्यस्थल पर सभी सुरक्षा मानकों का पालन हो, जिससे किसी भी तरह की दुर्घटना से बचा जा सके।
ये भी पढ़ें- Dhanbad : गोविंदपुर सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, एक दुकान जलकर खाक…
लोदना क्षेत्र की खदानों का आज करेंगे भ्रमण
उन्होंने अधिकारियों से यह भी पूछा कि खनिकों के लिए उपलब्ध हेल्थ फैसिलिटी, इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम और सेफ्टी ट्रेनिंग की क्या स्थिति है। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि श्रमिकों को नियमित रूप से सेफ्टी ट्रेनिंग दी जाए ताकि वे किसी भी आपातकालीन परिस्थिति में उचित ढंग से प्रतिक्रिया दे सकें। बताया गया कि रविवार को जस्टिस संजय प्रसाद बीसीसीएल के लोदना क्षेत्र की खदानों का भ्रमण करेंगे।
ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग का शातिर अपराधी हथियार के साथ यहां से धराया…
इस दौरान वह अन्य माइंस की परिस्थितियों का भी निरीक्षण करेंगे और मजदूरों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याएं जानने की कोशिश करेंगे। उनके इस दौरे को खनिकों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और कार्यस्थिति के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बीसीसीएल प्रबंधन भी इस दौरे को गंभीरता से लेते हुए अपने सुरक्षा मानकों और व्यवस्थाओं को लेकर पूरी तैयारी में जुटा है।



















