कुख्यात अपराधी 3 राइफल के साथ गिरफ्तार

खगड़िया : लोकसभा चुनाव को लेकर खगड़िया पुलिस एक्शन मोड में है। खगड़िया जिले के परवत्ता पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सलारपुर दियरा क्षेत्र के गोरा गोपी बहियार में पवन चौधरी के वास पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस बल को देखकर एक आरोपी कंधे में राइफल लटकाते हुए भागने लगे। पुलिस बल ने खदेड़कर आरोपी पवन चौधरी को गिरफ्तार किया।

पूछताछ करने के दौरान बताया कि वासा पर और हथियार छूपा हुआ है। वहीं पुलिसिया जांच में पता चला कि पवन चौधरी जो हथियार के बल पर कमजोर लोगों का जमीन हड़पने, जबरन खेत जोट करने एवं रंगदारी वसूलने का काम करता था। इनके विरुद्ध पूरब में भी मारपीट और गाली-गलौज जैसे कई कांडों के अभियुक्त रह चुके हैं। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से तीन राइफल, 25 जिंदा कारतूस और चार खोखा बरामद हुई। वहीं गिरफ्तार किए गए आरोपी को जेल भेज गया।

यह भी पढ़े : खगड़िया में सड़क हादसा में 7 की मौत, चार की स्थिति गंभीर

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

राजीव कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...