बिहार में एक और नई पार्टी का गठन, खतरे में कुशवाहा वोट बैंक

पटनाः बिहार की राजनीति में एक और नए राजनीतिक दल ‘राष्ट्रीय शोषित समाज दल’ का आगमन हुआ है. इस पार्टी का असर कुशवाहा जाति के वोट बैंक पर पड़ सकता है. बिहार की राजनीति‍ पर समेकित रूप से इसका क्या और कितना असर पड़ेगा, इसका पता आगे चलेगा. पार्टी की स्थापना के लिए पहल करने वाले नेता राज्य के तकरीबन हर दल में इंट्री लेकर बाहर हो चुके हैं. पूर्व केंद्रीय मंत्री और शहीद जगदेव सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष नागमणि ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी की घोषणा राष्ट्रीय कुशवाहा सम्मेलन में किया. नागमणि ने नई पार्टी की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय शोषित समाज दल नाम रखा है. नई पार्टी डा० भीमराव अम्बेदकर और शहीद जगदेव प्रसाद जिन्हें भार लेनिन कहा जाता है, उनके नीति और सिद्धांत के आधार पर बनेगी.

रिपोर्ट-उमेश चौबे

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...