ARARIA में रील के शौक ने दो युवकों को पहुंचा दिया हवालात, पढ़ें क्या है मामला

अररिया: आजकल युवाओं में रील्स बनाने का भूत सर चढ़ कर बोल रहा है। लेकिन रील्स बनाने के इस शौक ने ARARIA के दो युवकों को प्रसिद्धि के बदले हवालात पहुंचा दिया। दरअसल ARARIA के बौंसी थाना क्षेत्र के दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों ने शहर के महादेव चौक पर लगी अररिया पुलिस की गाड़ी में बैठ कर रील्स बनाया था और फिर सोशल मीडिया पर उसे वायरल भी किया था।

ये भी पढ़ें- MUKESH SAHANI शामिल हुए इंडिया गठबंधन में, तेजस्वी ने कहा…

पुलिस वाहन में रील्स का वीडियो वायरल होते ही अररिया की साइबर टीम ने दोनों युवकों को दबोच लिया। गिरफ्तार दोनों युवकों की पहचान अमर कुमार सिंह और रवि कुमार सिंह के रूप में की गई। वायरल वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि दो युवक अररिया पुलिस लिखी गाड़ी से बाहर निकलते हैं और फिर गाड़ी के बाहर खड़े हो कर एक्शन कर रहे हैं। पुलिस ने इसी आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया और फिर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

ARARIA से अमित कुमार की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

ARARIA

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...