Araria: लूट के आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस पर फायरिंग, दो गिरफ्तार

अररिया: Araria के फारबिसगंज में बीते 28 फरवरी को किराना दुकान से लूटपाट मामले में पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले में Araria के एसपी अंजनी कुमार ने कहा कि फारबिसगंज में बीते 28 फरवरी को अपराधियों ने एक किराना दुकान में हथियार के बल पर लूटपाट की थी। अपराधियों ने करीब 22 लाख रूपये के सामान और कैश लूट लिए थे। लूट की घटना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई थी और 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

यह भी पढ़ें – 3 दिन से लापता युवक का शव Uncle के घर से बरामद, 13 दिन पहले आया था गांव

एक बार फिर पुलिस ने मामले में दो अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने दो देशी कट्टा, एक पिस्टल, दो मैग्जीन, 9 कारतूस, 70 हजार रूपये और लूटपाट की घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद किया है। एसपी ने बताया कि दोनों अपराधियों ने अपनी पहचान मो आशिक और मो कादिर के रूप में बताया। Araria एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के दौरान अपराधी और उसके परिजनों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस दौरान लोगों ने पुलिस पर फायरिंग भी की जिसमें कुछ पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    WJAI संवाद: तेज नहीं बेहतर बनें, सबसे पहले के चक्कर में पत्रकार भूल रहे भाषा

Araria से राकेश भगत की रिपोर्ट

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...