बगहा के लिए रवाना हुए सहनी, तेजस्वी के साथ मंच करेंगे साझा

पटना : लोकसभा चुनाव के बीच वीआईपी पार्टी के प्रमुख व पूर्व मंत्री मुकेश सहनी अभी थोड़ी देर पहले बगहा के लिए पटना एयरपोर्ट से रवाना हो गए। बिहार में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव भी जाने वाले हैं। दोनों नेता एक मंच पर दिखेंगे। साथ ही दोनों नेता चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। बता दें कि बगहा में तिरुपति शुगर मिल के एमडी दीपक यादव हजारों कार्यकर्ताओं के साथ राजद में शामिल होंगे।

पटना एयरपोर्ट पर मुकेश सहनी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार में हमलोगों को अधिक से अधिक सीट जितना है और इसको लेकर लगातार हमलोग प्रचार कर रहे हैं। सामाजिक न्याय कैसे मजबूत हो इसको लेकर हमलोग लड़ाई लड़ रहे हैं, यह लड़ाई हम आजादी की लड़ाई से लड़ रहे हैं। गरीब को पांच किलो चावल देकर कुछ लोग उसे ही विकास समझने लगते हैं। देश के संविधान को नहीं मानने वाले शक्ति से हमें लड़ाई लड़ना है। चुनाव के समय आया और कांग्रेस के बैंक अकाउंट को सीज कर दिया गया है।

सहनी ने आगे कहा कि बीजेपी ने हमारी पार्टी को खत्म करने का सोच लिया था। दो करोड़ रोजगार देंगे और सारे सरकारी संस्था को बेच दिया। बाप दादा का संपत्ति बेचकर फुटानी नहीं चलता है। हरि सहनी को लेकर मुकेश सहनी ने कहा कि निषाद क्रांति जो हमने लाया उसी का देन हरि सहनी हैं। हम टिकट बांटते हैं और वह मांगते हैं यही फर्क है।

यह भी पढ़े : Breaking : सहनी को मिला नया चुनाव चिन्ह

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो समेत चार को मिली राहत,...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो को सोमवार को अदालत से बड़ी राहत मिली। धनबाद एमपी/एमएलए कोर्ट के विशेष न्यायाधीश दुर्गेश चंद्र...

Patna Ganesh Utsav 2026: गणेश उत्सव में शामिल हुए CM सम्राट...

Patna Ganesh Utsav 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सोमवार को पटना में महाराष्ट्र मंडल की ओर से आयोजित श्रीगणेश उत्सव पूजा में शामिल हुए। सरपेंटाइन...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan: बिहार के सरकारी अस्पतालों में बड़ा बदलाव,...

Seva Sankalp Kayakalp Abhiyan, पटना: बिहार के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को बेहतर और सुविधाजनक माहौल उपलब्ध कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने...