टिकट कटने पर चौबे का छलका दर्द, कहा- मैं एक फकीर हूं और बक्सर का हूं…

पटना : बक्सर से लोकसभा चुनाव का टिकट कटने के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे आज पटना पहुंचे। उन्होंने कहा कि पार्टी जो निर्णय लेगी वह मंजूर है। अश्विनी चौबे ने मीडिया से बातीचत करते हुए कहा कि आज ऐतिहासिक निर्णय का दिन है। पटना में लोकनायक जयप्रकाश नारायण 50 वर्ष पहले अपने आवास से सड़क पर उतरे थे और संयोग है 72 साल प्रवेश कर गया है मैं 74 आंदोलन का जेपी सेनानी हूं।

टिकट कटने को लेकर केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने कहा कि पार्टी ने मुझे सब कुछ दिया है। पार्टी मने सब कुछ। संघर्ष हमारा जीवन है यह हमारे जीवन की पूंजी है। कभी किसी के सामने हाथ नहीं फैलाया है हम टिकट बांटने वालों में से थे। यह टिकट नहीं काटा है मुझे पार्टी में जो सम्मान दिया है आगे भी सामान देने की बात हमारी हो रही है। मैं नाराज नहीं हूं मैं बाहर का नहीं हूं। मैं बक्सर का हूं बक्सर का ही बनकर कर रहूंगा। जहां तक आप सब जानते है।

भगवान राम की चौपाई के साथ अश्विनी चौबे ने कहा कि हम रामकाज के लिए हैं जो हो गया सो हो गया, अबकी बार 400 पार होगा। मेरा कसूर क्या है यह तो बताओ मैं 1966 से लगातार संघर्ष कर रहा हूं। मेरी 58 साल की तपस्या है। मेरा क्या कसूर है मेरा कसूर यही है कि मैं सक्रिय राजनीति में पूरी तरीके से हिंदुस्तान के अंदर सक्रियता से बना रहा। 14 साल तक भगवान राम बनवास गए थे। जो गिरगिट की तरह रंग बदलते मैं रंग बदलने वाला नहीं हूं। हम भीगी बिल्ली की तरह नहीं है। भाजपा हमारी मां है भाजपा ने सब कुछ दिया। मुझे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आशीर्वाद और शुभकामनाएं। मेरा कसूर यही है कि मैं एक फकीर हूं। मेरा कसूर यही है कि मैं ब्राह्मण समाज का हूं।

यह भी पढ़े : अपने स्वागत से अभीभूत हुए NDA प्रत्याशी, कहा- मैं अश्विनी चौबे का चेला नहीं…

यह भी देखें : https://youtube.com/22scope

विवेक रंजन की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img