राजद को फिर से लगा झटका, दो नेताओं ने थमा BJP का दामन

पटना: चुनाव के समय नेताओं के दल बदलने का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में राजद को बड़ा झटका लगा है। राजद नेता रामानंद राम, आर के चौधरी ने BJP का दामन थाम लिया। BJP प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राजद के नेताओं ने पीएम मोदी में आस्था जताई। इस मौके पर बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भाजपा परिवार में आपका स्वागत है।

यह भी पढ़ें- राजद के पूर्व विधायक ने ज्वाइन किया JDU, कहा ‘सीएम के काम से प्रभावित हूं’

विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में आपका स्वागत है। BJP कार्यकर्ता पूरी तरह से अपने लिए नहीं बल्कि राष्ट्र के लिए जीता है। हमारे देश के पीएम कहते है कि पीएम नही प्रधान सेवक हूं। सबका साथ सबका विश्वास के संकल्प के साथ पार्टी आगे बढ़ रही है। दूसरे दलों के लोग जाति विशेष की बात करते हैं, परिवारवाद की बात करते हैं। भाजपा की विशेषता है कि सभी कार्यकर्ता एक समान है चाहे वह किसी जाति का हो। भाजपा में सहयोग राशि दी जाती है, दूसरे दलों में सहयोग राशि ली जाती है।

यह भी पढ़ें- CPI ML ने जारी किया घोषणापत्र, पढ़ें क्या है भाकपा माले के 22 सूत्री घोषणापत्र में

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि राजद के पूर्व विधायक एवं सैड़कों कार्यकर्ताओं ने BJP का दामन थामा, इसके लिए सभी को बधाई हो। पीएम के नेतृत्व में पूरा भारत बढ़ रहा है। किसी ने नहीं सोचा था कि 2014 में पीएम मोदी जब पहली बार पीएम बनेंगे तो पूरे देश का कायाकल्प हो जाएगा। लगातार दस सालों में पीएम ने देश के लिए बहुत कुछ किया है।

यह भी पढ़ें- जदयू कार्यालय पहुंचे सीएम NITISH, कहा ‘हम काम के बल पर लोगों के बीच जा रहे हैं’

देश को आगे बढ़ाने की क्षमता किसी में है तो वह पीएम मोदी में है। पीएम के परिश्रम का फल है कि भारत आज दुनिया के पांचवे स्थान पर खड़ा है। अब पूरे देश के गांवो का विकास हो रहा है, पहले देश के कई पीएम हुए मगर देश के सपने को साकार करने में भारत के पीएम मोदी का अहम योगदान है। नवादा की सभा का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि गरीबी को हराना है, देश में कोरोना के समय किस तरह से जूझना पड़ा पीएम मोदी ने देश को संकट से निकाला।

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

BJP

BJP

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...