जदयू कार्यालय पहुंचे सीएम NITISH, कहा ‘हम काम के बल पर लोगों के बीच जा रहे हैं’

पटना: लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार सोमवार को अचानक जदयू कार्यालय पहुंचे। जदयू कार्यालय में नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली। इस दौरान सीएम नीतीश ने पत्रकारों से बात की और कहा कि हमें जनता ने जब से सेवा का मौका दिया है तब से हम लोग लगातार काम कर रहे हैं। हम लोग समाज के हर तबके का उत्थान किये हैं और इसी मुद्दे पर हम लोगों के बीच जायेंगे।

यह भी पढ़ें- TEJASHWI ने फिर से सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा ‘ऐसे दिन आ गए कि अब पैर छूना पड़ रहा है’

पत्रकारों ने जब सीएम नीतीश से पूछा कि नौकरियां देने का श्रेय तेजश्वी ले रहे हैं तो सीएम नीतीश ने कहा कि आप यह नहीं जानते हैं कि काम कौन किया है। सब पहले का योजना है, सब काम हमने करवाया और अब झूठ बोल रहे हैं सब। याद कीजिये आप उनके माता पिता के राज्य का कोई घर से शाम होने के बाद निकलता नहीं था।

यह भी पढ़ें- टिकट कटने पर अश्विनी बोले, कहा- पार्टी जो निर्णय करेगी वो मंजूर

आप पटना में घूम कर देखिये क्या विकास हुआ है। हमलोग काम किये हैं वही हमारा प्रचार है, और वे लोग हैं कि बिना काम के अपना प्रचार कर रहे हैं। जिसको जो मन करे कहे, करे उससे हमको क्या मतलब है। सीएम नीतीश ने एक बार फिर एनडीए के बहुमत की बात दोहराया।

पटना से अभिषेक की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

NITISH

NITISHNITISH

Patna Ravan Dahan 2026: गांधी मैदान में रावण वध समारोह में...

Patna Ravan Dahan 2026: बिहार की राजधानी पटना के गांधी मैदान में विजयादशमी के अवसर पर श्री रामलीला महोत्सव एवं रावण वध समारोह-2026 का...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बदुआ नदी के तट पर बनेगा...

Samrat Choudhary Durga Puja Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को बांका जिले के तेलडीहा दुर्गा मंदिर और तारापुर के असरगंज स्थित...

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...