राजद के पूर्व विधायक ने ज्वाइन किया JDU, कहा ‘सीएम के काम से प्रभावित हूं’

पटना: सोमवार को जदयू के लिए अच्छा दिन कहा जा सकता है क्योंकि एक तरफ राजद के पूर्व विधायक ने राजद छोड़ जदयू की सदस्यता ली तो दूसरी तरफ हम की तरफ से विधानसभा चुनाव लड़ रहे एक नेता ने भी जदयू का तीर पकड़ लिया। राजद के अलौली सीट से पूर्व विधायक चंदन कुमार राजद छोड़ जदयू ज्वाइन कर लिया। उन्हें जदयू की सदस्यता मंत्री विजय चौधरी, जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने दिलाई।

यह भी पढ़ें- जदयू कार्यालय पहुंचे सीएम NITISH, कहा ‘हम काम के बल पर लोगों के बीच जा रहे हैं’

इस दौरान पूर्व विधायक चंदन कुमार ने कहा कि वे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काम से प्रभावित हो कर उनकी पार्टी में आए हैं। उन्होंने कहा कि हम नीतीश कुमार की काम से प्रभावित हो कर जदयू ज्वाइन किया है और चाहेंगे कि नीतीश कुमार के विकास कार्यों का हिस्सा बनें। वहीं दूसरी तरफ हम से विधानसभा चुनाव लड़ चुके शारीम अली ने भी जदयू की सदस्यता ली। शारीम अली ने हम से पहले ही इस्तीफा दे दिया था और वे फ़िलहाल किसी भी पार्टी में नहीं थे।

यह भी पढ़ें- TEJASHWI ने फिर से सीएम नीतीश पर साधा निशाना, कहा ‘ऐसे दिन आ गए कि अब पैर छूना पड़ रहा है’

इस मौके पर जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि इन दोनों के आने से जदयू को मजबूती मिलेगी और लोकसभा चुनाव में भी इसका फायदा मिलेगा।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

JDU

JDUJDU

Chas Gambling Den Raid: चास में जुआ अड्डे पर पुलिस की...

Chas Gambling Den Raid: चास पुलिस ने जुआ के एक अड्डे पर छापेमारी कर 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी में पलटा पाम ऑयल टैंकर,...

Koderma Oil Tanker Accident: कोडरमा घाटी के काली मंडा के निकट पाम ऑयल से भरा एक टैंकर अनियंत्रित होकर पलट गया। टैंकर के सड़क...

MBBS Seats Bihar: बिहार में मेडिकल एजुकेशन को बड़ा boost, समस्तीपुर...

 बिहार के समस्तीपुर और छपरा मेडिकल कॉलेजों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 से 50-50 MBBS सीटों पर दाखिले की अनुमति मिली है।MBBS Seats Bihar पटना:...