आठवीं पास अपराधी पढ़े लिखे लोगों को लगाते थे लाखों का चूना

रांचीः झारखंड में आठवीं और दसवीं पास साइबर अपराधी लोगों के खातों में सेंधमारी कर रहे हैं. सीआईडी की साइबर टीम ने देवघर से दो साइबर अपराधियों शमशाद नूरानी और कदम रसूल को गिरफ्तार किया है. हैरत की बात यह है कि दोनों मात्र दसवीं पास हैं. लेकिन इतने टेक्निकली एक्सपर्ट हैं कि लोगों के मोबाइल को हैक कर उनके खातों से पैसे उड़ा लेते हैं.

देवधर से हुई गिरफ्तारी

सीआईडी के एसपी कार्तिक ने बताया कि साइबर थाना रांची में सदर थाना क्षेत्र में रहने वाले सुशील उरांव ने प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. उनके खाते से साइबर अपराधियों ने एनीडेस्क एप्लीकेशन डाउनलोड करवाकर खातों की डिटेल ली और उनके खाते से दो लाख तीन हजार गायब कर दिए. मामला दर्ज होने के बाद सीआईडी की टीम जब जांच में जुटी तो नई जानकारी मिली कि पैसे की निकासी देवघर से की गई है.

अपराधी चलाते थे कॉल सेंटर

सीआईडी की टीम ने टेक्निकल मदद से शमशाद नूरानी और कदम रसूल को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार साइबर अपराधियों के पास से एक दर्जन से अधिक एटीएम कार्ड और कई बैंकों के दस्तावेज बरामद हुए. सीआईडी के अनुसार दोनों साइबर अपराधी बेहद शातिर हैं और अब तक दर्जनों लोगों को चूना लगा चुके हैं. ये अपराधी खुद का कॉल सेंटर चलाते थे और उसी के माध्यम से लोगों से ठगी किया करते थे. फिलहाल इन अपराधियों के खिलाफ पुलिस की अनुसंधान जारी है.

रिपोर्ट-प्रतीक सिंह

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...