‘अबकी बार अपनी सरकार’, जानिए NAWADA में राजवंशी समाज क्यों आया भाजपा के विरोध में?

नवादा में पहली बार राजवंशी समाज के लोगों ने भाजपा छोड़ राजद को मतदान करने की घोषणा की है, ‘अबकी बार अपनी सरकार।’ जुमलेबाजी में फंस गया राजवंशी समाज। नवादा में राजवंशी समाज के लोग हुए गोलबंद, भाजपा का विरोध कर राजद को देंगे समर्थन

नवादा: नवादा में राजवंशी समाज के लोगों में भाजपा के प्रति काफी आक्रोश देखा जा रहा है। राजवंशी समाज के लोगों ने इस बार भाजपा को अपना वोट नहीं देने का एलान किया है। राजवंशी समाज के लोगों ने राष्ट्रीय जनता दल को अपना समर्थन देने की घोषणा की है। राजवंशी समाज के लोगों का कहना है कि हम राजवंशी समाज के लोग मोदी जी के जुमलेबाजी में फंस गए हैं। अब राजवंशी समाज के लोग मोदी की जुमलेबाजी में नही फसेंगे। ‘अबकी बार अपनी सरकार’ का स्लोगन देकर राजद को समर्थन देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें- राजद को फिर से लगा झटका, दो नेताओं ने थमा BJP का दामन

राजवंशी समाज के अध्यक्ष अशोक राजवंशी ने कहा कि जुमला मतलब होता है चीट करना यानि ठगना। भाजपा ने चीट ही नहीं किया बल्कि पाकेटमारी की है। आम लोगों की जेब से बड़ी चालाकी से पैसे निकाले जा रहे हैं। प्रधानमंत्री सिर्फ जुमलेबाजी कर रहे हैं, जितनी भी घोषणाएं की जा रही हैं किसी भी चीज का अता-पता नहीं है। कहीं कोई व्यवस्थित योजना नहीं दिख रही है जिसके चलते भाजपा का हमलोग विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा को रोकने और सामाजिक न्याय की धारा मजबूत करने के लिए सभी पिछड़ी, अति पिछड़ी, दलित-महादलित व अगड़ी जाति के लोगों को गोलबंद करेंगे और भाजपा को यहां किसी कीमत पर नहीं आने देंगे।

यह भी पढ़ें- CPI ML ने जारी किया घोषणापत्र, पढ़ें क्या है भाकपा माले के 22 सूत्री घोषणापत्र में

राजवंशी समाज के लोगों ने अकबरपुर प्रखंड के बकसंडा गांव में स्वागत सम्मान समारोह का आयोजन कर नवादा लोकसभा सीट से राजद उम्मीदवार श्रवण कुशवाहा का भव्य स्वागत किया।

नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

NAWADA

NAWADA
NAWADA
NAWADA
NAWADA

JPSC Office Raid: क्या JPSC में हुआ बड़ा घोटाला? CID और...

JPSC Office Raid: CID और रांची पुलिस की एक संयुक्त टीम ने मंगलवार को रांची स्थित झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के दफ़्तर में...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: सोहराई कला से गुवाहाटी तक…...

The Pride of Tribe NEIFW 2026: भारत की समृद्ध आदिवासी संस्कृति, पारंपरिक कला और हथकरघा विरासत को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में 'द...

Chatra Private Guard Murder: चतरा में एसपी आवास के पास गोलीकांड!...

Chatra Private Guard Murder: झारखंड के चतरा ज़िले में पुलिस अधीक्षक (SP) के आवास के पास एक प्राइवेट गार्ड की हत्या के मामले में पुलिस...