कल्पना सोरेन आज गांडेय में झामुमो कार्यकर्ताओं से मिलेंगी

रांची: कल्पना सोरेन नौ अप्रैल को गिरिडीह जिला जायेंगी. गांडेय विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के कार्यकर्ताओं के साथ वह संवाद स्थापित करेंगी.

अभी तक गांडेय विधानसभा के लिए झामुमो ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं हुई है.पर कल्पना वहां से लड़ेंगी यह तय माना जा रहा है. कल्पना गिरिडीह लोकसभा के लिए भी चुनाव प्रचार करेंगी.

झामुमो प्रत्याशी मथुरा महतो भी साथ होंगे. महारैली को लेकर संताल के झामुमो कार्यकर्ताओं के साथ की गयी बैठक  झामुमो ने 21 अप्रैल उलगुलान महारैली की घोषणा की है.

इसे लेकर लगातार बैठक की जा रही है. जिसमें इंडिया गठबंधन के तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे, सोमवार को महारैली को लेकर जेएमएम ने संताल के छह जिलों के साथ वर्चुअल बैठक की.

इस मामले में विनोद पांडे ने कहा कि रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी पार्टी के नेता सुनिश्चित करें.

इस बार झारखंड की माहारैली दिल्ली,महाराष्ट्र और बिहार से भी बड़ी होगी. रैली के बहाने उलगुलान भी होगा और जनता से न्याय भी मांगा जायेगा. इस महारैली में इंडिया गठबंधन के तमाम बड़े नेता शिरकत करेंगे.

Bihar Job Fair 2026: बिहार के 9 जिलों में लगेगा रोजगार...

बिहार के 9 जिलों में 2 से 6 नवंबर 2026 तक रोजगार मेला लगेगा। तकनीकी और गैर-तकनीकी योग्यता वाले युवा निजी कंपनियों में नौकरी...

Hazaribagh Railway Station Body Case: रेलवे स्टेशन रोड पर मिला मोहम्मद...

Hazaribagh Railway Station Body Case: रेलवे स्टेशन रोड स्थित कुद रज्जा नगर के सोती पुल के नीचे नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने...

Bihar Development Scheme:बिहार में सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान: शिक्षा विभाग...

बिहार के सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान में 1.03 लाख विकास कार्यों का लक्ष्य तय किया गया है। शिक्षा विभाग को 37,171 और पंचायती...